फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New residential scheme will be settled on 60 acres

गाजियाबाद: इंदिरापुरम एक्सटेंशन में 60 एकड़ में बसेगी नई आवासीय योजना

Tue, 17 Sep 2019 07:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
New residential scheme will be settled on 60 acres
आवास (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

जीडीए इंदिरापुरम से सटी 60 एकड़ भूमि पर इंदिरापुरम एक्सटेंशन योजना लॉन्च करेगा। कनावनी गांव के पास बसने वाली इंदिरापुरम एक्सटेंशन योजना में मुख्य रूप से एकल यूनिट के आवासीय, व्यावसायिक और स्कूल-कॉलेजों के भूखंड होंगे। जीडीए नियोजन अनुभाग ने योजना के ले-आउट पर काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इंदिरापुरम एक्सटेंशन की कोई सड़क 40 फुट से छोटी नहीं होगी।

विज्ञापन


मुख्य और अंदरूनी सड़कें 12, 24 और 30 मीटर की होंगी। योजना का पूरा ले-आउट तैयार होने में करीब तीन माह का समय लगेगा। ऐसे में सड़कों का चिह्नाकंन होने के बाद उसका काम शुरू कर दिया जाएगा। जीडीए की 27 सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर नियोजन अनुभाग ने योजना के ले-आउट का खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद किए गए सर्वे में कनावनी गांव से सटी जीडीए की 60 एकड़ जमीन चिह्नित की गई। ऐसे में इंदिरापुरम योजना का विस्तार अब सुनिश्चित हो सकेगा। ले-आउट में सबसे पहले सड़कों को चिह्नित कर उसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पूरा ले-आउट तैयार होने में करीब तीन माह का वक्त लगेगा। लेकिन सड़कों का निर्माण पहले शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल यूनिटों के 200 वर्ग मीटर से शुरू होंगे भूखंड

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक  इंदिरापुरम एक्सटेंशन में एकल यूनिटों के भूखंडों की योजना लाई जाएगी। इसमें 200 वर्ग मीटर, 250, 300 और 350 वर्ग मीटर के भूखंड काटने की योजना है। जीडीए अधिकारियों ने साफ किया है आवासीय भूखंडों में केवल एकल यूनिट के निर्माण की अनुमति दी जाएगी। नक्शा पास होने से लेकर निर्माण तक कड़ी मॉनीटरिंग की जाएगी। योजना में व्यावसायिक भूखंड होंगे। इसमें स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप आदि भूखंडों को शामिल किया जाएगा।

नहीं लगेगा जाम, बनेंगे छोटे-बड़े पार्क

जीडीए की योजना इंदिरापुरम एक्सटेंशन को व्यवस्थित तरीके से बसाने की है। योजना में लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए सड़कों को 12 से 30 मीटर तक का बनाया जाएगा। भविष्य में जाम की समस्या न आए, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना में लोगों को समुचित हरियाली उपलब्ध होगी। योजना की विभिन्न पॉकेट में छोटे और बड़े कई पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा नई हरित पट्टियां और सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज भी विकसित होंगे।

क्षेत्र में 280 एकड़ जमीन, 220 का होगा डी-नोटिफिकेशन

इंदिरापुरम में कनावनी गांव से सटी 280 एकड़ जमीन का जीडीए ने नोटिफिकेशन कराया था। जीडीए ने अब तक  इस जमीन को अवार्ड घोषित नहीं किया है। शासन की मांग पर जीडीए ने ऐसी जमीनें जिनका नोटिफिकेशन होने के बाद अब तक अवार्ड घोषित नहीं हुई हैं, इसमें इंदिरापुरम एक्सटेंशन की 220 एकड़ जमीन का ब्यौरा डी-नोटिफिकेशन के लिए भेजा है। बाकी 60 एकड़ जमीन पर जीडीए का स्वामित्व है। ऐसे में जीडीए की मांग पर शासन जल्द बाकी 220 एकड़ जमीन को जल्द डी-नोटिफिकेशन करेगा।

जीडीए की योजना इंदिरापुरम से सटे 60 एकड़़ क्षेत्र में इंदिरापुरम एक्सटेंशन बसाने की है। योजना के ले-आउट पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना में ग्रुप हाउसिंग की जगह एकल यूनिट आवासीय भूखंड होंगे। योजना में कोई सड़क 40 फुट से छोटी नहीं होगी- कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed