{"_id":"5d75609e8ebc3e939e46f246","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd18401885","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते आटो में महिला से लूटा, फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते आटो में महिला से लूटा, फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलते आटो में महिला से लूट, फेंका
गाजियाबाद। जिले ऑटो लिफ्टर गैंग का कहर जारी है। शनिवार को दिन निकलते ही ऑटो सवार बदमाशों ने 40 वर्षीय महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट की और चलते हुए ऑटो से नींचे फेंक दिया। महिला के शोर मचाने के बाद भी उनकी किसी ने सहायता नहीं की। आरोपी पर्स, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सिहानीगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
नेहरूनगर सेकेंड निवासी लोहा कारोबारी संजय सिंह ने बताया कि पत्नी राखी को स्लिप डिस्क की समस्या है। नोएडा स्थित एक क्लीनिक में उन्होंने समय लिया था। शनिवार सुबह उन्होंने पत्नी को पुराना बस अड्डा छोड़ा, जहां से वह आटो में सवार हुईं। उन्होंने बताया कि आटो में चालक के अलावा चार लोग पहले से ही बैठे थे। कुछ दूरी पर ही आटो रुका और आगे बैठा व्यक्ति पीछे आकर बैठने लगा। इस पर उनकी पत्नी ने विरोध किया तो चालक चेकिंग का बहाना बना दिया। आरोप है कि पीछे बैठे युवकों ने उनका पर्स खोल दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पर्स से मोबाइल और दो हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं रुका। हापुड़ तिराहे पर ग्रीन सिग्नल मिलने के कारण चालक ने तेजी से आटो निकाल लिया। जीटी रोड पर आते ही आरोपियों ने ऑटो धीमा करके उन्हें धक्का दे दिया, जिससे उनके काफी चोटें आई। उन्होंने उठने के बाद कुछ दूर तक ऑटो का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड तेज होने के कारण वह नहीं कर सकीं। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने उन्हें नशीला इंजेक्शन भी लगाया था। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही हैं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
यह पहली घटना नहीं
ऑटो और टैक्सी लिफ्टर गैंग पिछले काफी समय से जिले में सक्रिय है। महिला चिकित्सक को ऑटो गैंग ने लिफ्ट देकर मारपीट और लूटपाट की थी। उनसे दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। डीयू की छात्रा से विजयनगर थाना क्षेत्र में आटों में लूटपाट हुई थी। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में चलते ऑटो में छेड़छाड़ के बाद छात्रा को फेंक दिया गया था। ग्रेटर नोएडा निवासी एक कंपनी के अधिकारी से विजयनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट की गई थी।