फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कैब चालक का अपहरण कर की लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कैब चालक का अपहरण कर की लूटपाट
विज्ञापन

फोटो समाचार
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की घटना
- पीड़ित चालक को दो घंटे तक सड़कों पर घुमाते रहे बदमाश
- मुरादनगर थाना क्षेत्र के जंगल में हाथ पैर बांधकर छोड़ गए
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। चालक का अपहरण कर कार सवार बदमाशों ने एक नामचीन कंपनी की कैब लूट ली। पीड़ित को आरोपी मुरादनगर क्षेत्र में ले गए और सूनसान जंगल में एक कमरे के पास हाथ पैर बांधकर फेंक गए। पीड़ित ने किसी तरह शोर मचाकर खुद को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी। दो दिन तक पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मुरादनगर पुलिस सिहानीगेट थाने केपास भेज देती थी और सिहानीगेट पुलिस मुरादनगर। रविवार को पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ सिहानीगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिद्धार्थ विहार रहने वाले प्रमोद कुमार ओला में ड्राइवर हैं और ब्रह्मपुत्र एंक्लेव निवासी नीरज की स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हैं। छह सितंबर की रात 8:15 बजे दो महिला व युवक को उन्होंने मोरटी तिराहा स्थित फार्महाउस में छोड़ा। उन्हें छोड़ने के दौरान उनके पास एक और बुकिंग आ गई। वह फोन पर बात करने लगे। उन्होंने कार को लॉक नहीं किया था। इसी दौरान तीनों गेट से तीन लोग कैब में घुस गए। दो ने कनपटी पर पिस्टल लगा दी और तीसरे ने गर्दन दबाकर चालक को पीछे खींच लिया। आगे बैठा युवक कार चलाने लगा। आरोपितों ने मारपीट कर 3700 रुपये व दोनों मोबाइल लूट लिए। पांच नंबर भट्टा रोड से होते हुए आरोपित मेरठ हाईवे ले गए। यहां एक्सेंट कार में सवार दो लोग आए और कार बदल ली। फिर बसंतपुर सैंतली गांव के रास्ते पर अंदर ले गए। एक बदमाश ने प्रमोद की हत्या करने की बात कही। इसी दौरान बदमाश के फोन पर कॉल आती है। कॉल आने के बाद अरोपी प्रमोद को अंदर गली में एक घर के पास जंगल में हाथ पैर बांधकर फरार हो गए। प्रमोद ने कई लोगों को आवाज दी, लेकिन किसी ने उसे बंधन मुक्त नहीं किया। वहां पर एक महिला आई और उसने उसके हाथ पैर खोले। सड़क पर उसे 100 नंबर की गाड़ी घुमती हुई दिखाई दी। उसने गाड़ी को रुकवाकर सारी बात बताई। उनका मोबाइल लेकर कार मालिक को फोन किया। कुछ समय बाद कार मालिक मौके पर पहुंचे और 100 नंबर पर फिर से शिकायत दर्ज कराई। मुरादनगर और सिहानीगेट थाना पुलिस पीड़ितों को दो दिन तक घुमाती रही। सिहनीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- बदमाशों ने कहा पेट्रोल पंप के पास मिलेगी कार और मोबाइल
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने बंधक बनाने के बाद सूनसान जगह पर फेंक दिया था। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि कार भारत पेट्रोलियम पंप के पास खड़ी मिलेगी और उसी में दोनों मोबाइल रखे मिलेंगे। बंधनमुक्त होने के बाद पीड़ित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो वहां कुछ नहीं था। उसने आसपास के पेट्रोल पंप के पास भी जाकर देखा, लेकिन कैब नहीं मिली। मालिक और प्रमोद ने रात में कई स्थानों पर जाकर देखा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदमाशों ने पिलाया पानी
गन प्वाइंट पर लेने के बाद बदमाशों ने प्रमोद की काफी पिटाई की और बार-बार जान से मारने की धमकी देते रहे। करीब दो से तीन घंटे तक वह उसे सड़कों पर घुमाते रहे। कभी वह पेट पर तमंचा सटा देते थे तो कभी कनपटी पर। जब उसका हलक सूख गया तो आरोपियों ने एक ढाबे पर कार रोकी और एक पानी की बोतल खरीदकर पिलाया। उसके बाद वह उसे धमकी देते रहे और कहा कि इस घटना के बारे में किसी से जिक्र मत कर देना। नहीं तो आगे अंजाम भुगतना होगा।
- सीमा विवाद में अटकी रही पुलिस
दो दिनों तक पुलिस सीमा विवाद के चक्कर में अटकी रही। घटना स्थल सिहानीगेट थाने का था और बंधक बनाकर मुरादनगर थाना क्षेत्र में फेंका था। पुलिस तत्काल एक्सन ले लेती तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था। प्रमोद ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर के खलीलपुर राठ गांव का रहने वाला है। जबकि उसके मालिक नीरज ओलेढ़ा गांव गुलावठी के रहने वाले हैं।

- कैब लूट गैंग सक्रिय
नामचीन कंपनियों की कैब बुक कराकर लूटी जा रही है। इन्हें लूटने के लिए गैंग सक्रिय हो गया है। जून में गाजियाबाद से बुक कराई कैब को ग्रेटर नोएडा में लूट लिया था। अक्तूबर 2018 में चालक को बंधक बनाकर लूटा था। गाजियाबाद से बुक कराकर फरीदाबाद में कैब लूट ली थी। गाजियाबाद और नोएडा की सीमा पर चालक को बंधक बनाकर कैब और नकदी लूट ली गई थी। साहिबाबाद में मॉल के पास कैब को लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed