फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोचिंग संचालक को छत से फेंकने के मामले में आरोपी पक्ष दे रहा धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोचिंग संचालक को छत से फेंकने के मामले में आरोपी पक्ष दे रहा धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शास्त्री नगर में कोचिंग संचालक को छत से फेंकने के मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता चरण सिंह का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग किसी व्यक्ति को घर भेजकर मामले में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश नहीं दे रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
शुक्रवार रात शास्त्री नगर निवासी कोचिंग संचालक अनिल कुमार और दो दोस्तों के बीच शराब के नशे में गाड़ी टकराने पर हुए नुकसान की भरपाई को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने अनिल के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और छत से नीचे फेंक दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में परेशान किया और अब आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि समझौता करने का दबाव बनाने की धमकी मिलने के बाद वह थाने और एसएसपी कार्यालय भी गए, लेकिन थाना प्रभारी और एसएसपी की चुनाव में ड्यूटी होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है, लेकिन धमकी मिलने की जानकारी नहीं मिली है। अगर आरोपी पक्ष द्वारा ऐसा किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed