{"_id":"61d896e81b0910288d30c62d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd232382285","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागुनपुरम एओए चुनाव विवाद: निर्विरोध नौ सदस्यीय एओए कमेटी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागुनपुरम एओए चुनाव विवाद: निर्विरोध नौ सदस्यीय एओए कमेटी घोषित
विज्ञापन
महागुनपुरम सोसाइटी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महागुनपुरम एओए चुनाव विवाद: निर्विरोध नौ सदस्यीय एओए कमेटी घोषित
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी में विरोध के बीच तीन साल बाद हो रहे अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) चुनाव में नया मोड़ आ गया है। सोसायटी में चल रही चुनाव प्रक्रिया में बीते पांच दिसंबर को नामांकन वापसी की आखिरी तिथि थी। पांच सदस्यीय चुनाव समिति की शुक्रवार देर शाम बैठक हुई। बैठक के बाद समिति ने चुनाव में केवल नौ उम्मीदवारों के बाकी होने और एओए का कोरम पूरा होने की बात कहते हुए प्रक्रिया पूरी होने का ऐलान कर दिया। चुनाव समिति सदस्यों ने डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर फैसला करने की मांग की है।
दूसरी ओर वर्तमान एओए कमेटी ने बगैर मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशन में हुई पूरी प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिया है। कमेटी की ओर से भी डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर चुनाव रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया को कराने की मांग की है। सोसायटी में एओए चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ की ओर से गठित पांच सदस्यीय चुनाव समिति में रितेश सिंह, शरद वर्मा, विशाल खेड़ा, मणिकांत चौधरी और नीलेश शुक्ला शामिल हैं। समिति का कहना है कि नामांकन फार्म वापसी की प्रक्रिया के बाद नौ उम्मीदवार बचे हैं। एओए कमेटी का कोमर पूरा करने के लिए केवल नौ उम्मीदवार की जरूरत होती है। ऐसे में निर्विरोध रूप से नई कमेटी घोषित हो कर दी गई है। समिति ने अपने निर्णय से डिप्टी रजिस्ट्रार को अवगत करा दिया है। ऐसे में उनका निर्णय आने के बाद पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
महागुनपुरम सोसायटी के वर्तमान एओए अध्यक्ष का कहना है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया बगैर मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशन में हुई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दो दिन पहले ही चुनाव प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद वोटर लिस्ट चस्पा नहीं की गई। प्रक्रिया में रेजिडेंट्स का वोट प्रतिशत भी नहीं दर्शाया गया। ऐसे में तमाम अनियमितताओं के बीच हुए चुनावों को रद्द करने की मांग के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है।