फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सोशल साइट पर दोस्ती कर सरकारी कंपनी में कार्यरत युवती से 3.70 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सोशल साइट पर दोस्ती कर सरकारी कंपनी में कार्यरत युवती से 3.70 लाख ठगे
विज्ञापन

कौशांबी। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक सरकारी कंपनी में कार्यरत महिला अधिकारी से सोशल साइट पर दोस्त बने युवक ने मदद के बहाने तीन लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसने विदेश से भारत आने के दौरान खुद के एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की बात कहकर विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करा लिए। इस बाबत पीड़ित ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है।

कौशांबी निवासी महिला का कहना है कि सितंबर में उनकी एक सोशल साइट पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। 4 अक्तूबर को ठग का उनके पास फोन आया। उसने कहा कि वह भारत आ रहा है, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर आने के लिए उसे पीले कार्ड की जरूरत है। इसके लिए उसे 28 हजार 500 रुपये चाहिए। जिसे ठग ने जगतपाल नाम के युवक के खाते में डालने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने बैग को छुड़ाने के लिए एक लाख 45 हजार रुपये और देने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि ठग ने मदद के बहाने तीसरी बार भी उनसे अलग खाते में 97 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद नान मनी लाउंड्रिंग के नाम पर फिर से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुछ देर बाद ठग का फिर फोन आया और जीएसटी के नाम पर छह लाख 89 हजार 960 रुपये मांगे तो वह काफी डर गई। आरोप है कि इतने पैसे ट्रांसफर न करने पर ठग ने उनसे फोन पर अभद्रता की। पीड़ित ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय मिश्रा का कहना है कि शिकायत पर टीम जांच कर रही है। ठग का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed