फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

स्टेट बैंक व पोस्ट ऑफिस सहित 45 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
स्टेट बैंक व पोस्ट ऑफिस सहित 45 स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मलेरिया विभाग के सर्वे रिपोर्ट में नवयुग मार्केट स्थित स्टेट बैंक और प्रधान डाकघर सहित 45 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। सोमवार को तीन वर्षीय बच्चे व 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मलेरिया और स्क्रब टाइफस के भी एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू के प्रत्येक मरीज के घर पर रैपिड रेस्पांस टीम पहुंचकर जांच कर रही हैं। जबकि किसी भी मरीज के घर विभागीय टीमें नहीं जा रही है। मामले का खुलासा होने पर सोमवार को डीएसओ की ओर से आरआर टीम में शामिल एक डॉक्टर को नोटिस भी जारी किया गया है। सीएमओ डॉ भवतोष शंखधार का कहना है कि मंगलवार से डीएसओ रेंडम जांच करनेे के लिए कम से कम पांच क्षेत्रों में निरीक्षण जरूर करेंगे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को इंदिरापुरम और वसुंधरा में हॉट स्पॉट बनाकर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान न्याय खंड, शक्ति खंड, वैभव खंड के अलावा शास्त्रीनगर, नेहरू नगर और वसुंधरा में लार्वा खोज अभियान चलाया गया। विभाग के अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 45 स्थानों पर लार्वा मिला है। विभागीय टीमों को नवयुग मार्केट में 2, एनडीआरएफ में 2, नीतिखंड में 2, इंदिरापुरम में 2 और वैशाली में 2 स्थानों समेत 35 स्थानों पर लार्वा मिला है। सभी को विभाग की ओर से साफ-सफाई करवाने का नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ मलेरिया इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को राजकीय विद्यालयों में डेंगू, मलेरिया पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और इनसे बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 172 हो चुकी है। इनमें से 155 मरीज गाजियाबाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 35 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। सोमवार को मोदीनगर के देव विहार, विजय नगर, चिरंजीव विहार, शाहपुर बम्हैटा, राजनगर एक्सटेंशन के अलग-अलग सोसायटी में दो, शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम में दो, वसुंधरा और कैलाश नगर में मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मरीजों की जांच जिला एमएमजी अस्पताल में हुई थी, जबकि पांच मरीजों की पुष्टि प्राइवेट अस्पताल में हुई है। स्क्रब टाइफस के अब तक 39 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। मलेरिया के अब तक 15 मरीज मिले हैं, इनमें से 3 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग के अभियान के सकारात्मक नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed