फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

प्रेमिका के घर में दबा मिला एक सप्ताह से लापता युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फोटो सहित......
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में दबा मिला एक सप्ताह से लापता युवक का शव
मुरादनगर। सात दिन से लापता चल रहे खैराजपुर गांव निवासी मुरसलीम (19) का शव गांव में ही उसकी प्रेमिका के घर में जमीन में दबा मिला। युवक के परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव को जमीन में दफनाया गया और फिर बदबू खत्म करने के लिए उस पर तेजाब डाला गया। वहीं, प्रेमिका ने मुरसलीम द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस प्रेमिका, उसके भाई, मां व बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खैराजपुर गांव में किसान यामीन परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी संजीदा, बेटे अंसार, वाजिद, अफसर, अफजल, विलाल, आसिफ, मुरसलीम, अमजद व तीन बेटियां है। सातवें नंबर का बेटा मुरसलीम (19) मजदूरी करता था। 11 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे मुरसलीम के मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से चला गया। रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, काफी कोशिश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। भाई वाजिद ने 15 अगस्त को थाने में मुरसलीम की गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ सदर केएन पांडेय ने बताया कि मुरसलीम का मोबाइल सर्विलांस में लगाया गया था। मंगलवार को ग्रामीण आसपास के खेतों में उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची तो सोफे के नीचे की मिट्टी उठी देखी। शक होने पर खुदाई की तो करीब दो फीट नीचे मुरसलीम का शव मिला।
विज्ञापन

कुल्फी वाले को बेचे सिम ने खोल दिया राज
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले मुरसलीम का सिम एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन ढिकौली (बागपत) में आयी। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया तो वह आइसक्रीम विक्रेता कपिल के पास मिला। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह खैराजपुर गांव में आइसक्रीम बेचने गया था। वहां एक युवती ने आइसक्रीम खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया। आइसक्रीम के पैसे काटने के बाद उसने बाकी रुपये युवती को लौटा दिये। घर जाकर शाम को पैसे की गिनती शुरू की तो पांच सौ रुपये के नोट में मोबाइल सिम था। पुलिस ने आइसक्रीम वाले को युवती का आमना-सामना कराया तो उसने उसे पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed