{"_id":"611c11c88ebc3e42df53c3fb","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2242829149","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी सीरियल से आइडिया लेकर प्रेमिका ने सोफे के नीचे दबाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी सीरियल से आइडिया लेकर प्रेमिका ने सोफे के नीचे दबाया शव
मुरादनगर। खैराजपुर गांव में मुरसलीम की हत्या, जमीन में दबा मिला शव, पुलिस ने कमरे को सील किया, कमरे
- फोटो : GHAZIABAD City
Link Copied
टीवी सीरियल से आइडिया लेकर प्रेमिका ने सोफे के नीचे दबाया शव
विज्ञापन
मुरादनगर। सात दिन पूर्व खैराजपुर गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए मुरसलीम का शव प्रेमिका के घर में सोफे के नीचे जमीन में दबा मिला। पुलिस ने प्रेमिका व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। प्रेमिका ने बताया कि टीवी सीरियल से आईडिया लेकर उसने प्रेमी का शव सोके नीचे दबाया था। खुरपे से गड्ड़ा खोदकर शव उसमें दफना दिया। शव से बदबू न आए, इसके लिए ऊपर से नमक डाल दिया।
प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मुरसलीम उससे शादी करना चाहता था। शादी से इंकार करने पर मुरसलीम ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मुरसलीम को फंदे से लटका देखकर घबरा गई थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसने किसी तरह खुद को संभाला और फंदा काटकर मुरसलीम के शव को नीचे उतारा। इसके बाद सोफा हटाकर उसके नीचे खुरपे से गड्ढ़ा खोदकर शव उसमें डालकर ऊपर नमक और मिट्टी डाल दी। युवती से पूछा गया कि शव को गड्ढ़े में दबाने का ख्याल कैसे आया तो उसने बताया कि एक दिन पड़ोसियों के घर टीवी पर सावधान इंडिया सीरियल देखा था। जिसमें शव को गड्ढ़े में दबाने का दृश्य दिखाया गया था। घटना के बाद उसके दिमाग में वहीं सीन आया। मुसरलीम और उसकी प्रेमिका के घर के बीच की दूरी महज 200 मीटर है। परिजन व ग्रामीण मिलकर मुरसलीम को गांव में जंगल में तलाश रहे थे। मृतक के परिजनों ने युवती के घर के तलाशी लेने के लिए पुलिस से कहा था। पुलिस ने कई बार उसके घर की तलाश ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।