{"_id":"60ff12ef8ebc3edd3b3dcc70","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2229926127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 25 हजार का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में 25 हजार का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में 25 हजार का हुआ टीकाकरण
गाजियाबाद। जिले में सोमवार को 25 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। मंगलवार के लिए विभाग के पास 6500 डोज बची है। देर रात तक वैक्सीन आने के बाद आज टीकाकरण किया जाएगा, हालांकि 52 केंद्रों पर ही टीकाकरण की प्लानिंग विभाग ने तैयार की है।
सोमवार के लिए लगभग 33 हजार लाभार्थियों का वैक्सीनेशन करने की प्लानिंग की थी, क्योंकि रविवार को 25780 हजार डोज मिली थीं। पहले से लगभग आठ हजार डोज स्टॉक में थीं। 68 केंद्रों पर 87 टीमों ने 25451 लोगों का टीकाकरण किया। 18 से 44 आयु वर्ग के 16121लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 45 से 60 उम्र के 6015 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1783 लोगों ने टीकाकरण कराया। आज अगर वैक्सीन कम रही तो दूसरी डोज वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। पहली डोज सिर्फ उन्हीं को लगाया जाएगा, जिसका स्लॉट बुक होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन मिला था, लेकिन स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं आया है। वैक्सीन की अगली सप्लाई मिलने के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
शास्त्री नगर वैक्सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण
सरकार एवं संगठन के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत महापौर आशा शर्मा ने महेंद्रा एंक्लेव शास्त्री नगर स्थित वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर 350 लोगों का नियमित वैक्सीनेशन किया जाता था। सोमवार को 500 लोगों को टीकाकरण किया गया। मेयर ने वैक्सीन लगवाने वालों से बातचीत कर व्यवस्था का हाल जाना। केंद्र प्रभारी डॉ. दीप्ति यादव ने केंद्र की व्यवस्था एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पार्षद अर्चना सिंह, हेमलता चौधरी, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, अजेंद्र चौधरी, उदिता त्यागी,पम्मी, इंदु जौहरी सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
एक संक्रमित, दो डिस्चार्ज
सोमवार को 2610 सैंपल की रिपोर्ट आई, इसमें सिर्फ एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज को होम आइसोलेशन में किया गया है। इलाज के बाद दो लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इस समय जिले में 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।