{"_id":"60fb235c8ebc3e582049704a","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2228126153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराया होगा वैक्सीनेशन तभी मिलेगा दूधेश्वरनाथ मंदिर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराया होगा वैक्सीनेशन तभी मिलेगा दूधेश्वरनाथ मंदिर में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कराया होगा वैक्सीनेशन तभी मिलेगा दूधेश्वरनाथ मंदिर में प्रवेश
गाजियाबाद। सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है। भगवान शिव की पूजा के लिए शिव मंदिरों में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ेगी। इसलिए मंदिरों में विशेष तैयारी कर ली गई है। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने कुछ व्यवस्थाएं की है। दूधेश्वरनाथ मंदिर में उन भक्तों को ही प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया होगा। सभी मंदिरों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। वालंटियर्स तैनात रहेंगे और बैरिकेडिंग भी की जाएगी। बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा।
टीका लगने का दिखाना होगा मेसेज
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सैनिटाइजर मशीन लगा दी गई है। यह निर्देश दिए गए हैं कि जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया होगा, उसी को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। मंदिर में सभी भक्तों को कतार में खड़ा किया जाएगा और जल्दी-जल्दी दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए सिविल डिफेंस सहित मंदिर समिति के वालंटियर्स तैनात रहेंगे। महंत नारायण गिरि ने बताया कि लोगों से अपील की है मंदिर में एक साथ न आए और जलाभिषेक करके जल्दी निकल जाएं। बिना मास्क और टीके का मेसेज दिखाए मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
मास्क के बिना भी इंट्री नहीं
शिवशक्ति धाम डासना में भक्तों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करें। जो मास्क लगाकर नहीं आएगा, उसको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन सभी को करना होगा। मंदिर के सेवादार तैनात रहेंगे। मंदिर के अंदर एक-एक करके भक्तों को प्रवेश कराया जाएगा। महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि जलाभिषेक के समय भक्त उचित दूरी बनाकर रखें।