फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

27 जून बाद एक दिन में 28 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
27 जून बाद एक दिन में 28 हजार लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के खिलाफ एकमात्र कारगर हथियार बनी वैक्सीन अब लोगों को ज्यादा संख्या में लगाई जा सकेगी। शुक्रवार को एक ही दिन में 28646 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलने के कारण टीकाकरण को बढ़ाया जा रहा है। 15 अगस्त तक प्रतिदिन 50-60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। हालांकि अभी तक सप्लाई प्रभावित होने के कारण 27 जून के बाद लगातार टीकाकरण गिर रहा था। कई दिन चार से आठ हजार के बीच में ही टीकाकरण हुआ था लेकिन अब सप्लाई बढ़ने पर टीकाकरण को भी बढ़ाया जा रहा है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी का कहना है कि वैक्सीन की सप्लाई मिलने के बाद अब टीकाकरण की ड्यूटी में लगाई गई टीमों को भी वापस बुलाया जा रहा है। अब धीरे-धीरे पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण किया जाएगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में विशेष तौर पर फोकस रहेगा। जहां पर अभी तक 23 प्रतिशत आबादी का ही टीकाकरण हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में दो सचल दल टीकाकरण के लिए विशेष तौर पर भेजे जा रहे थे, जिनकी संख्या अब छह की जा रही है। इसके साथ ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन नए संक्रमित मिले
शुक्रवार को जिले में बीते 24 घंटे के दौरान तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 20 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed