फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डाकघर घोटाले के चार आरोपियों को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डाकघर घोटाले के चार आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित प्रधान डाकघर और मोदीनगर डाकघर में हुए करोड़ों रुपये के फिक्स डिपॉजिट (एफडी) घोटाले में चार आरोपियों को सीबीआई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत में हाजिर नहीं होने पर सीबीआई की टीम ने दीपक गर्ग, उसकी पत्नी एजेंट पायल गर्ग, रविंद्र और सहायक पोस्ट मास्टर जहीरूद्दीन को गिरफ्तार करके सीबीआई कोर्ट में पेश किया।
चारों आरोपी कई बार सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो रहे थे, इसके बाद सीबीआई कोर्ट ने मार्च में गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद भी पेश नहीं हुए तो सीबीआई ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से विशेष न्यायाधीश रविंद्र कुमार गुप्ता ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दस साल पहले का है आरडी घोटाला
गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित डाकघर और मोदीनगर डाकघर में एक दशक पहले डाक कर्मचारियों ने खाताधारकों की फर्जी आईडी तैयार करके उनकी आरडी की रकम फर्जी खाते खोलकर ट्रांसफर कर ली थी। मामले का पता चलने पर डाकघर के सीनियर अधिकारी ने सीबीआई से मामले की जांच कराने के लिए पत्र लिखा था। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की थी। जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया था। इसके बाद सीबीआई ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। इस मामले में तब से सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed