फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ऑनलाइन पति तलाशना पड़ा महंगा, नगदी और गहने लेकर भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ऑनलाइन पति तलाशना पड़ा महंगा, नगदी और गहने लेकर भागा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के लालकुआं इलाके में रहने वाली तलाकशुदा महिला ऑनलाइन पति तलाशना महंगा पड़ गया। शादी की बात करके दिल्ली के युवक ने महिला से मेलजोल बढ़ाया, दो बार घर आकर मुलाकात भी की, लेकिन तीसरी बार में वह घर से 8 तोला सोने के जेवर और डेढ़ लाख नगद चुराकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कविनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को एक महिला एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने बताया कि जीवन साथी डॉट कॉम पर शादी के योग्य युवक की तलाश की थी। दिल्ली निवासी युवक ने उसके पास रिक्वेस्ट भेजी जिसे उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत और चैटिंग शुरू हो गई। महिला का कहना है कि युवक दो बार उससे मिलने आ चुका है। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक एक लड़की को साथ लेकर आया, जिसे वह अपनी बहन बता रहा था। दोनों उसे शॉपिंग के बहाने मॉल में ले गए। इसी बीच युवक बहाने से उसके घर आया और अलमारी में रखे 8 तोला सोने के जेवर तथा नगदी चुरा लिए। दोबारा मॉल पहुंचकर वह बहन को लेकर वहां से चला गया। पीड़ित महिला का कहना है कि घर पहुंचकर उसे घटना का पता चला, जिसके बाद उसने कविनगर पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने कविनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कविनगर एसएचओ संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। युवती के पास उसका पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed