फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तीन करोड़ के गबन के मामले में हेड कैशियर का साथी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तीन करोड़ के गबन के मामले में हेड कैशियर का साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पिछले साल विद्युत निगम में हुए तीन करोड़ के गबन के मामले में सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी हेड कैशियर के साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की राधा कुंज कॉलोनी का रहने वाला राहुल गुप्ता है। पुलिस का कहना है कि मेरठ निवासी हेड कैशियर सुमित गुप्ता को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उसने अपने साथी राहुल गुप्ता व अन्य के साथ मिलकर गबन की रकम सट्टे में उड़ा दी थी।

सिहानी गेट के पटेल नगर स्थित विद्युत वितरण निगम सप्तम में हेड कैशियर के पद पर तैनात सुमित गुप्ता ने 2 करोड़ 95 लाख 44 हजार 551 रुपये का गबन किया था। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक सुमित ने कोरोना काल के दौरान खेल किया। उपभोक्ताओं द्वारा जमा कराई गई हर माह बिजली बिल की राशि को पूरी जमा होना दिखाकर कागजों में गड़बड़ी कर दी गई। संदेह होने पर विद्युत वितरण निगम सप्तम पटेलनगर के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह की ओर से अकाउंट विभाग के अन्य कैशियर से जांच कराई, जिसमें गबन सामने आया। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हेड कैशियर ने गबन की राशि को सट्टे में उड़ाया था। कैशियर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान उसके साथी राहुल गुप्ता का नाम भी सामने आया था। शनिवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed