फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तीसरी लहर से पहले 17 लाख बच्चों को बचाने की होगी तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तीसरी लहर से पहले 17 लाख बच्चों को बचाने की होगी तैयारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। जानकार तीसरी लहर के लिहाज से बच्चों को लेकर सचेत कर रहे हैं। गाजियाबाद में जीरो से 17 साल तक के 17 लाख बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनको ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहा है।
वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अब तैयारी तेज कर दी है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने एवं बच्चों को खतरनाक वायरस से बचाने की आशंका के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जहां एल-1 प्लस कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी होगी। वहीं, बच्चों के लिए डेडीकेटेड अस्पताल भी बनाने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बच्चों के लिए इलाज के लिए दस डाक्टरों की नियुक्ति के बारे में भी जिलाधिकारी ने पूरी जानकारी सीएमओ से मांगी है।
विज्ञापन

जिले में शून्य से 17 साल तक आयु के लगभग 17 लाख बच्चे हैं। इन सभी को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से सुरक्षित करने के लिए तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में 12 से 17 साल तक बच्चों के लिए खतरनाक होने की आशंका है। इसलिए डासना में राम सरन गर्ग इंडो जर्मन हॉस्पिटल (बच्चों के लिए डेडीकेटेड अस्पताल) तैयार कराया जा रहा हैं। इसके अलावा संतोष मेडिकल कॉलेज में भी 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू)बनाई जाएगी। सरकारी स्तर पर ही जिले के सभी चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 10-10 बेड की पीकू बनाई जाएगी। इसके लिए डासना, मुरादनगर, मोदीनगर और लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन (ओटीटी) तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही शासन के निर्देश पर एल-2 कोविड अस्पताल में राउंड द क्लॉक ओटीटी के अलावा एक क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए है। तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी पुख्ता कराई जा रही है। ताकि बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। - आक्सीजन प्लांट जल्द लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएचसी पर दस-दस बेड की व्यवस्था जल्द करने के निर्देश जारी किए हैं।
- इलाज करने के लिए डाक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
- दवाइयों की मौजूदा स्थिति और मंगाई जाने वाली दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है।
- ओटीटी की भर्ती के बारे में पूरी जानकारी जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed