फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चुनाव, परीक्षा और कोरोना की वजह से जिले में धारा 144 लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चुनाव, परीक्षा और कोरोना की वजह से जिले में धारा 144 लागू
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, बोर्ड परीक्षा और लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था और नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है। जिले में चार मई तक धारा 144 लागू रहेगी।

डीएम अजय शंकर पांडेय ने धारा 144 लागू कर दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नामांकन के दिनों में ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर रहेगी। नामांकन स्थल पर उम्मीदवार, उसका चुनाव अभिकर्ता, प्रस्तावक, सहायतार्थ एक व्यक्ति के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। नामांकन की जांच और प्रतीक आवंटन के दिवस में एक अन्य व्यक्ति के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नामांकन करने के लिए विकास खंड, जिला मुख्यालय परिसर के पास जलसे के रूप में भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। न ही कोई व्यक्ति को लेकर परिसर में प्रवेश करेगा। किसी भी धार्मिक स्थल को पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार में शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे किसी भी जाति धर्म के व्यक्ति की भावना आहत हो।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी उम्मीदवार सभा में न तो कोई गड़बड़ी करेगा
और न ही कोई गड़बड़ी कराएगा। साथ ही मतदाताओं को रिश्वत देकर या डरा धमकाकर अपने
पक्ष में मत देने के लिए प्रभावित नहीं करेगा। शराब या नशे की किसी भी सामग्री का
वितरण भी नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी या अन्य व्यक्ति का पुतला लेकर जाने और
जलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
मतदान स्थल तक लोगों को लाने ले जाने के लिए लोग वाहन उपलब्ध नहीं कराएंगे। यदि किसी
भी प्रत्याशी का वाहन मतदान केंद्र के पास मतदाताओं को लाते ले जाते पकड़ा गया तो उनके
खिलाफ कार्रवाई होगी। मतदाताओं को दी जाने वाली पर्ची पर किसी उम्मीदवार का नाम
और प्रतीक नहीं होगा। मतदान केंद्रों के आसपास बड़े शिविर भी नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed