फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मास्टर प्लान-3031 का सर्वे पूरा, डासना और दुहाई के बदलेंगे दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
amar ujala - फोटो : amar ujala
मास्टर प्लान-3031 का सर्वे पूरा, डासना और दुहाई के बदलेंगे दिन
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 पर काम किया जा रहा है। मास्टर प्लान तैयार करने वाली केंद्र सरकार की एजेंसी डीडीएफ कंसलटेंट ने मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी व गाजियाबाद का ग्राउंड सर्वे पूरा कर लिया है। 24 बिंदुओं पर सर्वे किया गया है। महायोजना में डासना और दुहाई क्षेत्र पर फोकस किया गया है। अहम बात यह है कि हर घर की एक यूनिक आईडी होगी। संपत्ति की डिजिटल पहचान होगी। घर बैठे संपत्ति का उपयोग और ब्योरा पता किया जा सकेगा।
महानगर के जियोग्राफिक इंफारमेशन सिस्टम (जीआईएस) बेस्ड केंद्रीयकृत मास्टर प्लान-2031 के जरिए शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। अब ग्राउंड सर्वे के आधार पर मास्टर प्लान का मूल नक्शा (बेसिक मैप) तैयार किया जाएगा। डासना और दुहाई के पास वेयरहाउस व लॉजिस्टिक पार्क के साथ इंटर स्टेट टर्मिनल के विकास पर मंथन जारी है। साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और रैपिड, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल कॉरिडोर के बराबर में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक योजनाओं को जगह मिल सकती है। वहीं महायोजना में मुख्य रूप से दुहाई के पास ट्रांसपोर्टनगर के विकास पर मंथन जारी है।
विज्ञापन

ग्राउंड सर्वे के बाद तैयार किए जा रहे बेसिक मैप में सभी राजमार्ग, शहर की सड़कें सहित 24 बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। इनमें मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र, उप-नगरीय वाणिज्यिक, थोक वाणिज्यिक केंद्र, हल्का व लघु उद्योग, सरकारी कार्यालय, सामुदायिक सुविधाएं, संस्थागत क्षेत्र, हरित क्षेत्र, क्षेत्रीय मनोरंजन, पार्क व खेल मैदान, सिटी फॉरेस्ट, हरित पट्टियां, नदी संरक्षित क्षेत्र, बस अड्डा-ट्रांसपोर्टनगर, सीवरेज, अस्पताल, जल शोधन संयत्र व सॉलिड वेस्ट निस्तारण स्थल, कृषि क्षेत्र, कब्रिस्तान-श्मशान, रेलवे भूमि, अनाधिकृत कॉलोनियां, हाईटेक सिटी व नगरीय विस्तार क्षेत्र, औद्योगिक विकास क्षेत्र, वर्तमान मार्ग, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे, प्राधिकरण सीमा, नगर निगम सीमा सहित अन्य जानकारियां सम्मिलित की जाएंगी। जीडीए सीएटीपी आशीष शिवपुरी ने बताया कि महायोजना में मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी व गाजियाबाद का ग्राउंड सर्वे पूरा हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर बेसिक में तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना-2031 में हर आवासीय व व्यावसायिक संपति की एक यूनिट आईडी होगी। यूनिक आईडी उस संपति की डिजिटल पहचान होगी। इसी आईडी की मदद से लोग घर बैठे ऑनलाइन संपतियों का भू-उपयोग सहित अन्य ब्यौरा देख सकेंगे। यूनिक आईडी की बदौलत हर संपति के भू-उपयोग, बकाया व अन्य जानकारियां आसानी से पाई जा सकेगी। शहरवासियों को जानकारी के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। महायोजना में सभी संपतियों का डाटा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद होगा।

जीडीए अधिकारियों मुताबिक महायोजना में पहली बार डासना क्षेत्र को शामिल किया गया है। ऐसे में नए मास्टर प्लान में जमीन का दायरा बढ़ना तय है। 2021 के मास्टर प्लान में 470 स्क्वायर किमी जमीन को लिया गया था। अब डासना क्षेत्र के शामिल होने से करीब 50 स्क्वायर किमी की वृद्धि होगी। मास्टर प्लान में आवासीय, इंडस्ट्रियल एरिया, ग्रीन बेल्ट के साथ अन्य सभी क्षेत्र शामिल होंगे। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद जीडीए की ओर से जोनल प्लान तैयार करने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed