{"_id":"6026db408ebc3ee90413dcb2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2136438152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी किसान मेरी संपत्ति - राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी किसान मेरी संपत्ति - राकेश टिकैत
विज्ञापन
नारेबाजी करते किसान।
- फोटो : GHAZIABAD City
सभी किसान मेरी संपत्ति : राकेश टिकैत
साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 80 करोड़ की संपत्ति के मसले पर कहा कि सरकार उनकी संपत्ति को कम आंक रही है। सभी किसान उनकी संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश के किसानों की संपत्ति का पता लगाए तो उनके बारे में पता चलेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी उनकी संपत्ति के बारे में गलत खबर दे रहे हैं उन सभी से कोर्ट में निपटा जाएगा। यह सभी बेबुनियाद खबरें हैं।
राकेश टिकैत ने किसानों से सस्ते में गेंहू -धान लेकर व्यापारियों द्वारा महंगे में बेचने का आरोप भी लगाया। उधर, यूपी गेट पर उधमसिंह नगर के बाजपुर व महाराष्ट्र के अलावा पंजाब से भी किसानों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया। यूपी गेट पर सुबह राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ आगे की आगे रणनीति बनाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी मीडिया संस्थान उनकी संपत्तियां गिनवा रहे हैं, उनसे कोर्ट में निपटा जाएगा। उनके बारे में बेबुनियाद खबर चला कर आंदोलन को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। इस बीच उन्होंने कहा कि सरकार जब तक चाहेगी तब तक आंदोलन चलेगा। किसान कमेटी सरकार से बातचीत करने को तैयार है। बल्कि सरकार की तरफ से अभी तक बातचीत का न्योता नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब सभी अधिकारी लगेंगे तब जाकर उनकी संपत्ति का पता चलेगा। सरकार की नीति पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास जब ठोस नीति होगी बातचीत का हल निकल जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, हाईवे पर पश्मिची उप्र और अन्य जगहों से पंजाब, हरियाणा जाने वाले ट्रकों को देखा जा सकता है। जब किसानों को एमएसपी की खरीद नहीं मिलेगी तो इसका नुकसान अन्नदाता को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब एमएसपी पर लूट नहीं होगी।
उधर,आंदोलन स्थल पर रसद लेकर पहुंच रहे लोगों का राकेश टिकैत ने आभार प्रकट किया। पंजाब व अन्य जगहों से किसान पानी लेकर यूपी गेट पहुंचे तो राकेश टिकैत ने माथा टेककर पानी को स्वीकार किया। इसके अलावा उत्तराखंड के बाजपुर से 30 लोगों का एक परिवार यूपी गेट पर आंदोलन में समर्थन देने पहुंचा।