{"_id":"6026d9218ebc3ee93d7144f5","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd213643319","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की भाकियू अम्बावता ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की भाकियू अम्बावता ने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की भाकियू अम्बावता ने की अपील
साहिबाबाद। शुक्रवार को भाकियू अम्बावता ने किसान और अन्य लोगों से रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। इस बीच पदाधिकारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में चार घंटे का रेल रोको आंदोलन होगा। इससे पहले पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहरों में मोमबत्ती जलाकर व गांव में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए किसानों से संपर्क कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक किसानों के हित में कानून नहीं लाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रवीण शर्मा, राजकुमार गौड़, चौ. नेपाल सिंह, चौ. रामदास, करण शर्मा, कृष्ण गुर्जर, उदय वीर सिंह, प्रमोद तंवर, राजेंद्र तेवतिया, परविंदर राणा, मास्टर सतपाल सिंह, महिपाल कसाना, नवनीत बैंसला, रोहित कुमार, बलराज सिंह आदि मौजूद रहे।