फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पूर्व जिपं अध्यक्ष के पति ने बिल्डर को दी गोली मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पवन मावी । - फोटो : GHAZIABAD City
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने बिल्डर को दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी बिल्डर संजय मावी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पवन मावी पर घर में घुसकर गोली मारने और दो दिन में हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बिल्डर ने साहिबाबाद थाने में पवन मावी के खिलाफ ऑडियो के साथ शिकायत दी और रिपोर्ट दर्ज कराई है। धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
मूलरूप से टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गांव अफजलपुर निवासी संजय मावी साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के छतरपुर में फ्लैट बनाकर बेचने का काम करते हैं। उनका आरोप है कि अफजलपुर गांव में उनका एक वेयरहाउस है। जिसकी देखरेख उनके चाचा महेंद्र पाल करते हैं। आरोप है कि पवन मावी ने गत 12 जनवरी को वेयरहाउस को लेकर जीडीए में शिकायत की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:51 बजे संजय मावी ने पवन मावी को कॉल की और शिकायत करने के बारे में पूछा। संजय का आरोप है कि पवन मावी ने गालीगलौज शुरू कर दी। पवन मावी ने उन्हें 15 मिनट में घर आकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पवन मावी ने कहा कि दो दिन में वह जहां भी उसे मिलेगा घर में, रास्ते में वह वहीं उसे आकर मारेंगे। साथ ही कहा कि वह उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेगा। पवन ने उनसे कहा कि उसका काम गोली चलाना ही है। उसने कहा कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और 20 करोड़ की कोठी है, 50 लाख की गाड़ी से चलता हूं। जिला प्रशासन भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात पवन मावी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर भी है खुन्नस
फोन कटने के तुरंत बाद पीड़ित संजय ने एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह को कॉल कर जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई। आननफानन एसपी सिटी ने चौकी इंचार्ज के साथ पुलिस टीम को संजय मावी के घर भेजा। बताया गया संजय मावी का चचेरा भाई पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इससे पवन मावी उनसे खुन्नस रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पवन मावी ने कहा कि संजय मावी की ओर से उनके पास कॉल आई थी। उनके वेयर हाउस को लेकर किसी ने जीडीए में शिकायत की थी। इसमें शिकायत करने का मुझ पर आरोप लगाया है। पुलिस ने एकतरफा बात सुनकर मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed