{"_id":"5ff8ac3c8ebc3e33ad731d30","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd211650862","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर हादसे में मृतक के परिजनों को सांसद ने सौंपा चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर हादसे में मृतक के परिजनों को सांसद ने सौंपा चेक
विज्ञापन
मुरादनगर हादसे में मृतक के परिजनों को सौंपा चेक
साहिबाबाद। मुरादनगर हादसे में मृतक पिता और घायल बेटे को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह शुक्रवार को इंदिरापुरम पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक की पत्नी को चेक सौंपा। इस बीच परिजनों ने घायल को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। सांसद ने उन्हें सरकार से पूर्ण मदद का भरोसा दिया।
मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल ने बताया कि नीतिखंड थर्ड में एमसी तलवार अपने परिवार के साथ रहते थे। मुरादनगर श्मशान घाट में लिंटर गिरने के दौरान एमसी तलवार की मौत हो गई थी। जबकि बेटा घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सांसद वीके सिंह ने उनके घर पहुंचकर एमसी तलवार की पत्नी को शासन की तरफ से चेक सौंपा। घायल की मां ने बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। इस दौरान संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, अजय शुक्ला, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो