फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कौवों की अचानक मौत, अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कौवों की अचानक मौत, अलर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। बर्ड फ्लू संक्रमण के बीच अचानक कौवों की मौत के बाद गाजियाबाद में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक जांच के लिए कोई सैंपल नहीं लिया गया है लेकिन सूचना पर पशुपालन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
मामला नेशनल हाईवे -9 से सटी वेवसिटी का है, जहां धरना दे रहे किसानों ने पेड़ से मरे हुए कौवों को गिरते देखा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई। उधर, डीएम अजय शंकर पांडेय ने पशुपालन व वन विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एनएच-9 से सटी वेवसिटी में लंबे समय से किसान एक पेड़ के नीचे बैठकर धरना दे रहे हैं। किसान हरीश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को किसान खेत में बुआई कर रहे थे तभी ऊपर से कुछ कौवे गिरे। उनके पास जाकर देखा तो तीन की मौत हो गई थी। किसानों ने उन्हें मिट्टी में दबा दिया। वेवसिटी द्वारा अधिग्रहीत की गई जमीन पर किसानों द्वारा बुआई किए जाने की सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह, जीडीए ओएसडी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें कौवों की मौत की जानकारी दी। अधिकारियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मामले में जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्की पक्षी के मरने की सूचना, नहीं था बर्ड फ्लू
मुरादनगर के कन्नौजा निवासी प्रवीण कुमार त्यागी के फॉर्म हाउस में टर्की पक्षी की मौत के मामले में पशुपालन विभाग का कहना है कि मौत बर्ड फ्लू के चलते नहीं हुई है। पशुपालन विभाग ने जानकारी दी है कि सूचना पर टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जांच में पता चला है कि बर्ड फ्लू नहीं बल्कि अन्य कारणों से पक्षियों की मौत हुई। मौके पर पाया कि कमजोरी और खान-पान की अनियमितता की वजह से उन पक्षियों की मौत हुई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि उनकी निगरानी चल रही है और वहां सभी अन्य पक्षी स्वस्थ हैं। फार्म हाउस के मालिक को पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बर्ड फ्लू के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि कौवों के मरने की विभाग को आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सूचना पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed