फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मां को कॉल कर फंदे पर झूला युवक, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मां को कॉल कर फंदे पर झूला युवक, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से आहत राहुल निवासी बम्हैटा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना गत 3 नवंबर की है। आत्महत्या से पहले युवक ने मां को फोन कर इसकी जानकारी भी दी लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे राहुल फंदे पर झूल चुका था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने राहुल की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी टोनी का कहना है कि उसके भाई राहुल ने गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नंदग्राम में रह रहा था। आरोप है कि राहुल की पत्नी के नंदग्राम पुस्तापार निवासी नितेश से अवैध संबंध हो गए। इस बात का पता चलने पर राहुल को मानसिक पीड़ा हुई। उसने गृहस्थी बनाए रखने के लिए पत्नी को काफी समझाया, लेकिन उसने नितेश से संबंध खत्म नहीं किए। विरोध करने पर पत्नी व नितेश उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बात से तंग आकर राहुल ने गत 3 नवंबर की देरशाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सुसाइड से पहले परिजनों को अपनी ऑडियो भी भेजी
राहुल के परिवार के ही हरिकिशन का कहना है कि फंदा लगाने से पहले राहुल ने मां के पास कॉल की थी। उसने पत्नी व उसके प्रेमी की हरकतों से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात कही। मां ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह आत्महत्या की जिद पर अड़ा रहा। परिजन आननफानन नंदग्राम पहुंचे तो राहुल फंदे पर झूल चुका था। बाद में व्हाट्सएप देखने पर पता चला कि राहुल ने परिजनों के पास अपनी ऑडियो भी भेज रखी थी। उसमें भी उसने आत्महत्या के लिए पत्नी व उसके प्रेमी नितेश को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी व नितेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया था। आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राहुल की पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ सिहानी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed