{"_id":"5f1dd6548ebc3e637c64da61","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2026328126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी पंपकर्मियों को पीटने के केस में भाजयुमो उपाध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी पंपकर्मियों को पीटने के केस में भाजयुमो उपाध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी पंपकर्मियों को पीटने के केस में भाजयुमो उपाध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार
गाजियाबाद/मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित सीएनजी पंप पर शनिवार को हुई दबंगई के मामले में मुख्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष मोनू त्यागी निकाला। पुलिस ने मोनू और उसके दो साथियों शुभम त्यागी व गौरव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों सिहानी गेट थानाक्षेत्र में गुलधर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ तोड़फोड़, धमकी और मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
हाईवे पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास सीएनजी पंप है। शनिवार शाम करीब छह बजे कार सवार चार-पांच युवक गैस भरवाने पंप पर पहुंचे। पंप मैनेजर महेंद्र सिंह कसाना के मुताबिक युवकों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था, जिस पर गार्ड ने उन्हें टोक दिया। इस पर कार सवार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि खुद को भाजपा नेता बताते हुए कार सवारों ने गार्ड की पिटाई की और बचाव में आए सेल्समैन पर भी हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने फोन करके साथियों को भी बुला लिया, जिन्होंने पंप कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी हमलावरों का उत्पात जारी रहा। बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था।
भाजपा नेता होने का पता चला तो पुलिस ने दिया वीआईपी ट्रीटमेंट
छानबीन में पता चला कि हिरासत में लिए तीन आरोपियों में शामिल मोनू त्यागी भाजपा युवा मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष है। यह जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देना शुरू कर दिया। भाजपा नेता और उसके साथियों से आरोपियों की तरह पूछताछ भी नहीं की गई। बताया गया कि थाने में तीनों आरोपियों से उनके जानकार बेरोकटोक मिलते रहे। एक विधायक से जुड़े लोग रातभर थाने में रुके रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, तूल पकड़ने पर बढ़ाई धाराएं
गाजियाबाद का चार्ज संभालने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि मारपीट के किसी भी मामले में एनसीआर दर्ज न की जाए लेकिन सीएनजी पंप पर सरेआम दबंगई दिखाने वाले आरोपियों के खिलाफ मुरादनगर पुलिस ने मामूली झगड़े की एनसीआर दर्ज की लेकिन सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो एनसीआर को मुकदमे में बदलकर धारा बढ़ा दी गईं।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 269 व 270 (उपेक्षापूर्ण कार्य तथा परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभावित हो), 323 (जानबूझ कर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाने), 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाला कार्य करने) तथा 504 (शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने) के तहत केस दर्ज किया है।
प्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट, गुंडों को बढ़ावा दे रही भाजपा
सीएनजी पंप पर भाजपा नेता और उसके साथियों की दबंगई का वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। एक बार फिर सत्ता पक्ष लोगों और विपक्षी दलों के निशाने पर है। यूपी कांग्रेस ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि अभी कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद में गंभीर घटना घटी। अब भाजयुमो उपाध्यक्ष और उसके साथियों ने सीएनजी पंप पर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यूपी कांग्रेस ने कहा कि भाजपा गुंडों को बढ़ावा दे रही है।
एनसीआर दर्ज करने को लेकर पुलिस ने दी गैर जिम्मेदाराना सफाई
एसएसपी के आदेश के विरुद्ध जाकर एनसीआर दर्ज क्यों की गई। इस सवाल पर मुरादनगर पुलिस ने बेहद गैरजिम्मेदाराना सफाई दी। एसएचओ अमित काकरान ने बताया कि तहरीर पर एनसीआर बनती थी, लिहाजा एनसीआर दर्ज की गई लेकिन जांच में मारपीट और अन्य अपराध सामने आने पर मुकदमा दर्ज किया गया।