फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   case against twitter for trending video ghaziabad loni and case against those who share wrong information on social sites

कार्रवाई: बुजुर्ग की दाढ़ी काटे जाने का वीडियो ट्रेंड होने पर ट्विटर के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 06:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 06:46 AM IST
सार

ट्विटर के साथ ही उन लोगों पर भी केस दर्ज किया जाएगा, जिन्होंने घटना का बताया जा रहा वीडियो ट्वीट किया। आरोपियों में पत्रकार राणा अय्यूब, स्थानीय सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी व जुबैर शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को भी ट्रेस कर रही है।

विज्ञापन
case against twitter for trending video ghaziabad loni and case against those who share wrong information on social sites
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई, फिर काटी दाढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुलंदशहर के बुजुर्ग को बंधक बनाकर मारपीट करने व दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर पर भी केस दर्ज किया है। आरोप है कि बिना सत्यता जाने घटना का वीडियो ट्विटर पर चला, यह ट्रेंड कर गया। पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा लगाई है। ट्विटर के साथ ही उन लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है, जिन्होंने घटना का बताया जा रहा वीडियो ट्वीट किया। आरोपियों में पत्रकार राणा अय्यूब, स्थानीय सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी व जुबैर शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को भी ट्रेस कर रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को घटना का वीडियो वायरल हुई तो मंगलवार को पीड़ित की एक और वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित से धर्म विशेष के नारे लगवाए। इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश मानते हुए पुलिस ने वीडियो वायरल करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि आपत्तिजनक वीडियो ट्रेंड होने पर पत्रकार राणा अय्यूब, सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी, जुबैर समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिना सत्यता जांचे वीडियो ट्रेंड करने पर पुलिस ने ट्विटर को भी केस में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने मोहम्मद जुबैर, राना अय्यूब, सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी, डॉ. शमा मोहम्मद, सबा नकवी, ट्विटर आईएनसी और ट्विटर कम्यूनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित एक वेबसाइट के खिलाफ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने, धार्मिक टिप्पणी करने, पवित्र मानी गई वस्तु को नुकसान पहुंचाने तथा संप्रदायों के बीच घृणा व शत्रुता पैदा करने की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को घटना की वीडियो वायरल हुआ तो मंगलवार को पीड़ित की एक और वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित से धर्म विशेष के नारे लगवाए। इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश मानते हुए पुलिस ने वीडियो वायरल करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 



एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि आपत्तिजनक वीडियो ट्रेंड होने पर पत्रकार राणा अय्यूब, सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी, जुबैर समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा है। बिना सत्यता जांचे वीडियो ट्रेंड करने पर पुलिस ट्विटर को भी केस में आरोपी बना रही है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देते हुए वीडियो वायरल किया। अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो वायरल करने वाले दर्जनभर लोगों को चिन्हित करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसपी ग्रामीण का कहना है कि कुछ लोगों ने वीडियो वायरल कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर तीन घंटे तक यातनाएं देने व दाढ़ी काटने के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दो अन्य अभियुक्त कल्लू व आदिल की भी गिरफ्तारी की गई थी।

सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के साथ मारपीट व अभद्रता के वायरल वीडियो के संबंध में जांच करने पर सामने आया है कि पीड़ित अब्दुल समद ताबीज बनाने का काम करता है। आरोपियों का कहना है कि उसके दिए ताबीज से उनके परिवार पर उल्टा असर हुआ। इस वजह से उन्होंने ये कृत्य किया है।

अब्दुल समद और प्रवेश, आदिल ,कल्लू आदि लड़के एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित थे क्योंकि अब्दुल समद द्वारा गांव में कई लोगों को ताबीज दिए गए थे। इस मामले में मुख्य अभियुक्त प्रवेश गुज्जर की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। 14 जून को अन्य दो अभियुक्तों कल्लू व आदिल की गिरफ्तारी की गई।

बता दें कि गत पांच जून को हुई घटना में पुलिस ने दो दिन बाद सिर्फ मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन नौ दिन बाद घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। अधिकारियों का कहना है कि दो आरोपी ट्रेस कर लिए गए हैं। मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

ये है पूरा मामला- धंधा चलाने के लिए बनवाया था ताबीज, हो गया पत्नी का गर्भपात

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर के बुजुर्ग सूफी अब्दुल समद को बंधक बनाकर यातनाएं देने व दाढ़ी काटने के मामले में नया मोड़ आया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ऑटो सवार अज्ञात नहीं, बल्कि बुजुर्ग के ही जानकार थे। पुलिस के मुताबिक अब्दुल समद तंत्र-मंत्र और ताबीज बनाने का काम करते हैं।

बंथला निवासी मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर ने काम-धंधे को लेकर उनसे ताबीज बनवाया था। काम धंधा नहीं चला, लेकिन पत्नी का गर्भपात हो गया। प्रवेश ने बदला लेने के लिए बुजुर्ग के साथ घटना को अंजाम दिया। प्रवेश के दस साथी भी घटना में शामिल थे। मुख्य आरोपी रंगदारी के मामले जेल में है। दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी सूफी अब्दुल समद के साथ मारपीट व दाढ़ी काटने की घटना में शामिल बेहटा हाजीपुर कॉलोनी निवासी आदिल खान व सरल कुंज कॉलोनी निवासी कल्लू गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर पहले ही रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की जांच में आरिफ, आदिल, मुशाहिद, कल्लू, पोली समेत अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। प्रवेश को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।

सीओ के मुताबिक जांच में पता चला है कि अब्दुल समद ताबीज बनाने का काम करते हैं। लोनी क्षेत्र में उन्होंने सैकड़ों लोगों को ताबीज बनाकर दिए हैं। काम-धंधा न चलने पर बंथला निवासी प्रवेश गुर्जर ने दोस्त से संपर्क किया, जिसने उसे अब्दुल समद से मिलवाया। अब्दुल समद से प्रवेश को ताबीज बनाकर दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। जानकार धर्मगुरु से संपर्क करने पर उसने ताबीज का दुष्प्रभाव बताया तो प्रवेश को गुस्सा आ गया और अब्दुल समद से बदला लेने की योजना बनाई।

फोन करके बुलाया, घर लाकर दी यातनाएं
पुलिस के मुताबिक पत्नी का गर्भपात होने पर प्रवेश परेशान हो गया। ऊपर से काम-धंधा भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश भी की थी। इतना कुछ होने के बाद प्रवेश ने अब्दुल समद से बदला लेने का फैसला लिया। गत 5 जून को फोन करके अब्दुल समद को बुलाया। प्रवेश का एक दोस्त अब्दुल को बाइक पर बंथला राम विहार कॉलोनी में ले आया। यहां प्रवेश गुर्जर ने अपने करीब 10 साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की और दाढ़ी काटकर वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed