फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News car was not given in dowry, the groom did not reach with the procession

शर्मनाक: सगाई में दुल्हन को दिए नकली जेवर, दहेज में कार और 20 लाख रुपये न मिलने पर बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

Wed, 16 Feb 2022 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Feb 2022 11:25 AM IST
सार

प्रवीन डागा का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने सगाई के लिए अपनी पसंद का सामान खरीदा जबकि दुल्हन को जो जेवर उन्होंने दिए वो जांच में नकली निकले। इस बारे में बात करने के लिए दूल्हा पक्ष ने उनको घर पर बुलाया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने 20 लाख रुपये और क्रेटा कार की मांग उनसे की और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
Ghaziabad News car was not given in dowry, the groom did not reach with the procession
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरा न करने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के वोल्गा पैलेस में सात फरवरी को होने वाली शादी में दुल्हन पक्ष बरात का इंतजार करता रहा। इस मामले में दुल्हन के पिता ने छह नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सगाई में दुल्हन को वर पक्ष से मिले जेवर भी नकली निकले।
विज्ञापन


सुभाष विहार नार्थ घौंडा निवासी प्रवीन डागा ने अपनी बेटी की शादी दिसंबर में राजनगर निवासी दिशांक शर्मा के साथ तय की थी। पांच फरवरी को राजनगर एक्सटेंशन में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ और शादी के लिए सात फरवरी की तारीख तय हो गई। 
विज्ञापन


प्रवीन डागा का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने सगाई के लिए अपनी पसंद का सामान खरीदा जबकि दुल्हन को जो जेवर उन्होंने दिए वो जांच में नकली निकले। इस बारे में बात करने के लिए दूल्हा पक्ष ने उनको घर पर बुलाया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने 20 लाख रुपये और क्रेटा कार की मांग उनसे की और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शादी के इंतजाम में 15 लाख रुपये का खर्चा किया गया। 20 लाख रुपये और कार न देने पर दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं आया। इस मामले में दूल्हा दिशांक शर्मा, पिता संजय शर्मा, जीजा जयसिंह, मां आशा, आयुषी बहन व भाई रोहित शर्मा के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed