{"_id":"69bfb83183e523d276056a05","slug":"ghaziabad-news-15-year-old-student-who-went-to-school-goes-missing-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा हुई लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; भाई ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा हुई लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; भाई ने दर्ज कराई एफआईआर
Sun, 22 Mar 2026 03:06 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:06 PM IST
सार
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित भाई की शिकायत पर आरोपी शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर छात्रा की तलाश की जा रही है, मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र से नाबालिग छात्रा का स्कूल से गायब होने का मामला सामने आया है, जहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। भाई ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से बुलन्दशहर के एक ग्राम निवासी परिवार वर्तमान में मसूरी के आकाश नगर में रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी छोटी बहन 15 वर्ष, जो हापुड़ रोड स्थित अम्बेडकर स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है, जिसे उसके भाई ने मंगलवार 17 मार्च को स्कूल में छोड़ा था, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि इन्द्रगढ़ी हापुड़ का रहने वाला युवक उसे साथ ले गया है। पीड़ित भाई ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी शिवम के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बहन की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित भाई की शिकायत पर आरोपी शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर छात्रा की तलाश की जा रही है, मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन