{"_id":"6231912688f9060c2f69c51d","slug":"ghaziabad-muradnagar-truck-rams-cop-died-on-spot-on-eastern-peripheral-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से लगी टक्कर, आगे खड़े सिपाही को कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से लगी टक्कर, आगे खड़े सिपाही को कुचला, गई जान
Wed, 16 Mar 2022 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Mar 2022 12:57 PM IST
सार
मृतक सिपाही अलीगढ़ जनपद का रहने वाला बताया गया है। वह गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। गाड़ी चलाने के लिए वर्तमान में वह गाजियाबाद पुलिस लाइन से संबद्ध था।
विज्ञापन
मृतक सिपाही की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पुलिस की पीआरवी नंबर-2185 खड़ी थी। उसी दौरान रेत लदे ट्रक ने पीआरवी में टक्कर मार दी। पीआरवी पर तैनात सिपाही सुधीर आत्रेय पीआरवी से उतरकर ट्रक चालक से विरोध जताने लगा।
विज्ञापन
मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जब सिपाही ट्रक चालक से बात कर रहा था, उसी दौरान पीछे से एक अन्य ट्रक ने रेत लदे ट्रक में टक्कर मार दी। रेत लदे ट्रक के नीचे आने से सिपाही सुधीर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सिपाही अलीगढ़ जनपद का रहने वाला बताया गया है। वह गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था। गाड़ी चलाने के लिए वर्तमान में वह गाजियाबाद पुलिस लाइन से संबद्ध था।
विज्ञापन