फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Muradnagar crematorium Another Big accident Shuttering down an under-construction tank fell

UP: मुरादनगर श्मशान घाट में फिर बड़ा हादसा... निर्माणाधीन टंकी पर लगी शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका

Sun, 16 Feb 2025 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2025 12:24 PM IST
सार

मुरादनगर श्मशान घाट में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिर गई है। मलबे में 11 से अधिक मजदूर दब गए। सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है।

विज्ञापन
Ghaziabad Muradnagar crematorium Another Big accident Shuttering down an under-construction tank fell
निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर श्मशान घाट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लगी शटरिंग गिर गई है। मलबे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर दबे होने की आशंका है। करीब छह लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुरादनगर की उखलारसी कॉलोनी में मांबा मार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर में जल निगम द्वारा पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसके निर्माण में शेटरिंग लगाई गई है। रविवार को अचानक शेटरिंग गिर गई। हादसे में मलबे में छह मजदूर दब गए। सभी मजदूरों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मौके पर भारी भीड़ लग गई। नगर की उखलारसी कॉलोनी में मांबा मार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर में जल निगम द्वारा एक ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा है। टैंक के निर्माण को लेकर शटरिंग लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह 9:30 के आसपास करीब 11 मजदूर निर्माण कार्य के लिए ऊपर चढ़ गए। इसी बीच शटरिंग भरभराकर गिर गई। शटरिंग के मलबे में छह मजदूर दब गए। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मलबे से मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायल मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मौके पर नगर पालिका जल निगम व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।

घायलों का विवरण
विनोद पुत्र नरपत मौर्य उम्र 23 वर्ष पटपड़ागंज बरेली
सत्येंद्र पुत्र पन्नालाल उम्र 28 वर्ष पता पटपड़ागंज बरेली
राहुल पुत्र मुन्नालाल उम्र 22 वर्ष पता सैजनी बदायूं
दिनेश पुत्र महेंद्र पाल उम्र 26 वर्ष पता सानडी बदायूं
रिंकू पुत्र ओम शरण उम्र 24 वर्ष सैजनी बदायूं
वीरेश पुत्र मानसिंह उम्र 22 वर्ष बंदिया बरेली
आदेश पुत्र ओम शरण उम्र 20 वर्ष सैजनी बदायूं
सूरजपाल पुत्र रामशरण उम्र 25 वर्ष पता गोविंदपुर शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed