फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad MP Atul Garg said result of strong strategy of organization on Delhi victory

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत: संगठन की मजबूत रणनीति का रहा परिणाम, गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल गर्ग बोले

Mon, 10 Feb 2025 01:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 01:06 PM IST
सार

26 साल बाद राजधानी दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गाजियाबाद के सांसद और दिल्ली चुनाव प्रभारी अतुल गर्ग ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम रहा है। 

विज्ञापन
Ghaziabad MP Atul Garg said result of strong strategy of organization on Delhi victory
दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बधाइयों का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेताओं ने दिल्ली की प्रचंड जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों, "मोदी की गारंटी" और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया है। गाजियाबाद के सांसद और दिल्ली चुनाव प्रभारी अतुल गर्ग ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूत रणनीति और दिल्ली की जनता के भरोसे का परिणाम है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि "12 साल से अरविंद केजरीवाल विकास के मार्ग में बाधा बने हुए थे। उनकी झूठ की राजनीति और फ्री योजनाओं के बहकावे का दौर अब खत्म हो गया है। स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अब असल विकास को चुना है।" डबल इंजन की सरकार से अब दिल्ली का रफ्तार से विकास होगा। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 'फ्री की दारू' की राजनीति को नकारते हुए मां गंगा के अमृत समान जल को प्राथमिकता दी है। मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि जनता का निर्णय यह साफ दर्शाता है कि दिल्ली अब विकास, स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शिता की राह पर बढ़ना चाहती है। उन्होंने अपना विश्वास मोदी सरकार के विकास मॉडल में जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत दिल्ली में नए राजनीतिक युग की शुरुआत है। महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, उनके उत्साह का आलम जीत की उमंग में अपने नेताओं के स्वागत अभिनंदन बधाई में लगे रहने में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।


गाजियाबाद से चुनावी नेतृत्व करने गए सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा स्वतंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी आदि ने राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर मील का पत्थर साबित होने का काम किया है। ये गाजियाबाद के लिए गौरव की बात है। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन अपने नेताओं को बधाई देकर दिल्ली की जीत की खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed