फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Mohit Hatyakand Gaurav had struck Mohit 17 times with a Swiss knife

स्विस नाइफ से 17 वार, सड़क पर बिछ गई लाश: भागता रहा मोहित, वार करता रहा गौरव; इस वजह से शुरू हुआ था विवाद

Sat, 04 Jul 2026 11:40 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 04 Jul 2026 11:40 AM IST
सार

गाजियाबाद जिले में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक खुद को बचाने के लिए मौके से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर सड़क पर गिरा दिया और उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 

विज्ञापन
Ghaziabad Mohit Hatyakand Gaurav had struck Mohit 17 times with a Swiss knife
मोहित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी मोहित शर्मा और गौरव पंडित में शराब पीकर पूर्व में बहन को गाली देने के विवाद को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई। गुस्साए मोहित ने गौरव पंडित के सीने में मुक्का मार दिया। इससे गौरव लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। इससे तिलमिलाए गौरव पंडित ने अपने जेब से स्विस नाइफ (कई धार वाला चाकू) निकाला और कुर्सी पर बैठे मोहित के सीने में घोंप दिया। 

विज्ञापन

जान बचाकर भागे मोहित का पीछा कर गौरव लगातार स्विस नाइफ से वार करता रहा। मकान के दरवाजे पर तीन वार किए। इसके बाद सड़क पर दौड़े मोहित को देव, उसके भाई न्याय व हरि ने पकड़ लिया। गौरव ने सड़क पर भी मोहित के पेट, सीने, माथे और कमर में 13 वार किए। कुल 17 बार स्विस नाइफ से वार होने के बाद मोहित लड़खड़ाकर गिर गया और उसकी आंतें भी बाहर आ गई थीं। वारदात को अंजाम देने के दौरान देव, उसका भाई न्याय और हरी ने गौरव पंडित का साथ दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौरव पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने उक्त बातें बताई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हत्यारोपी गौरव पंडित निवासी बिहारीपुरा, देव, उसका भाई न्याय और हरि को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पूछताछ में आरोपी गौरव पंडित ने बताया कि उसने स्विस नाइफ से मोहित की हत्या की है।

विज्ञापन

आलाकत्ल बरामद करने के लिए बृहस्पतिवार की देर रात गौरव पुलिस टीम के साथ जल प्लांट रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचा। जहां झाड़ियों में स्विस नाइफ के साथ आरोपी ने एक तमंचा और कारतूस भी छिपा रखे थे।

आरोपी ने मौका पाते ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली गौरव के पैर में जा लगी। इससे वह लड़खड़ाकर गिर गया। टीम ने गिरफ्तार कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त स्विस नाइफ, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

घायल से बदला लेने पहुंचे मृतक के परिजन
मुठभेड़ के बाद मृतक मोहित शर्मा के परिजन और आक्रोशित भीड़ शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहुंची। पुलिस कस्टडी में उपचाराधीन हत्यारोपी गौरव पंडित को भीड़ ने पकड़ लिया और धक्कामुक्की की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। आक्रोशित परिजनों ने खून का बदला खून की मांग की। साथ ही हत्यारोपी को उन्हें सौंपने की मांग की। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली और विजयनगर पुलिस टीम ने भीड़ को मौके से हटाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घंटों चले हंगामे के बाद परिजन घर लौटे। हत्यारोपियों की घर पर तोड़फोड़ होने के बाद पुलिस ने देव और न्याय के घर को सील कर दिया है। साथ ही छह पुलिसकर्मियों और दो उप निरीक्षकों की टीम 24 घंटे तैनात की गई है।

क्या होता है स्विस नाइफ
स्विट्जरलैंड निर्मित स्विस नाइफ में पॉकेट मल्टी-टूल होते हैं। यह चाकू न केवल काटने के काम आता है, बल्कि इसमें कैंची, पेचकस, बोतल खोलने वाला और आरी जैसे कई उपकरण होते हैं। बता दें कि स्विस नाइफ से हमला करने के दौरान गौरव भी घायल हो गया था। उसके बाएं हाथ में स्विस नाइफ का कटर लगा था।

क्या है पूरा मामला
शांतिनगर कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक खुद को बचाने के लिए मौके से भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर सड़क पर गिरा दिया और उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। वारदात शांतिनगर कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी ने कुछ समय पहले हुए विवाद के बाद युवक को 15 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी।

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की शांतिनगर कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा (22) को कॉलोनी में ही रहने वाले देव ने अपने जन्मदिन की पार्टी में घर बुलाया था। पार्टी में देव के अलावा शांतिनगर में ही रहने वाले हरि, गौरव शर्मा और कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद थे। रात करीब दो बजे तक शराब और हुक्के की पार्टी चलती रही।

इसी दौरान बहन को गाली देने को लेकर पहले हुए विवाद के चलते गौरव और मोहित के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद गौरव ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। मोहित के भाई मनीष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल मोहित को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed