Ghaziabad Mock Drill: रात आठ बजते ही पांच मिनट के लिए बंद कर लें लाइट, जानें ब्लैक आउट के समय क्या करें
बुधवार को सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं और जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में मॉक ड्रिल की तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उपकरणों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस तैयार करने के भी निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को जिले में एक काल्पनिक वृहद मॉक ड्रिल कराई जाएगी। आपातकाल की स्थिति में काल्पनिक हवाई हमले बचाव के लिए जिले के 10 स्कूलों और चार सोसायटियों को चिह्नित किया गया है। 10 स्कूलों के लगभग 20 हजार बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमे एक हजार से अधिक सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी से रात आठ बजे सभी अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की लाइट पांच मिनट के लिए बंद करने की अपील की है।
बुधवार को सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं और जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में मॉक ड्रिल की तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उपकरणों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस तैयार करने के भी निर्देश दिए। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने बताया कि चयनित स्कूलों के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को सुबह 10:00 बजे आपदा से बचाव की जानकारी, सायरन और ब्लैकआउट की जानकारी, आपदा के समय सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और सामूहिक सहयोग के कौशल सिखाए जाएंगे। वहीं सोसाइटी निवासियों को आपदा की स्थिति में परिवार और पड़ोसियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें इसकी जानकारी दी जाएगी। एमबी गर्ल्स इंटर कालेज में सुबह 10:00 मॉक ड्रिल और शाम को एनएच-24 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी में ब्लैकाउट किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी, सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रात आठ बजे होगा ब्लैक आउट
लैंडक्राफ्ट सोसायटी , एनएच-24
सेवियर पार्क कटोरी मिल मोहन नगर
वीवीआईपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन
एपैक्स द फ्लोरस सोसायटी वसुंधरा
इन स्कूलों में होगा मॉक ड्रिल
- नगर पालिका इंटर कॉलेज, नवयुग मार्केट
- शंभू दयाल इंटर कॉलेज, जीटी रोड
- गुरु नानक इंटर कॉलेज, लोहिया नगर
- सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज अंबेडकर रोड
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजय नगर
- जेकेजी इंटर कॉलेज, विजय नगर
- स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर,राजेंद्र नगर
- खेतान पब्लिक स्कूल सेक्टर-5, राजेंद्र नगर साहिबाबाद
- नगर पालिका इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड साहिबाबाद
- पदमश्री एनएन मोहन पब्लिक स्कूल वसुंधरा सेक्टर-5
ब्लैक आउट के समय क्या करें
- कृपया अपने घरों में रहें
- सभी स्थान की लाइट बंद कर दें
- अफरा-तफरी ना मचाएं
- धूम्रपान ना करें
- कोई माचिस, मोबाइल, टार्च या फ्लैश लाइट ना जलाएं
- किसी प्रतिष्ठान की खिड़की से प्रकाश बाहर निकलता दिखे तो उस स्थान पर काला कागज लगाएं
- सड़क पर चलने वाले वाहनों की लाइट बंद करें, जो जहां हो वहीं रुक जाएं
सायरन एक कोड है
पहला सायरन- खतरे का अलर्ट, सतर्क हो जाएं
दूसरा सायरन: तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं
तीसरा सायरन: खतरा टला, लेकिन सावधानी बरतें
मॉक ड्रिल का उद्देश्य
- हवाई हमले के समय चेतावनी देने वाली प्रणालियों का आंकलन करना
- बचाव के लिए नागरिकों और विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देना
- ब्लैक आउट करना जिससे दुश्मन टारगेट न देख सके
- हवाई हमले के समय प्रतिष्ठानों में छिपाने के उपाय करना
- व्यक्तियों के लिए निकलने की योजना बनाना और प्रशिक्षित करना
यह भी पढ़ें- Mock Drill: पाकिस्तान से तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होगी मॉक ड्रिल; जानें इसमें क्या-क्या होगा
संबंधित वीडियो-