{"_id":"642bd003b05352c7e40f76a4","slug":"ghaziabad-man-died-in-sparsh-hospital-after-stone-operation-relative-protest-against-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: अस्पताल में भर्ती युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पथरी का हुआ था ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: अस्पताल में भर्ती युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पथरी का हुआ था ऑपरेशन
Tue, 04 Apr 2023 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:51 PM IST
सार
युवक शालीमार गार्डन के एक निजी अस्पताल में दो दिन पहले पथरी का ऑपरेशन कराने भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
बिलखते परिजन और मृतक युवकी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन के 80 फूटा रोड स्थित निजी अस्पताल (स्पर्स अस्पताल) में दो दिन पहले पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुए 26 वर्षीय रोहित निवासी पप्पू कॉलोनी की मंगलवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन और लोगों ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन