फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad man arrested for making viral video on social media with gun on elevated road say video is old

गाजियाबाद: बंदूक के साथ वायरल वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार, कहा- दो साल पुराना है वीडियो

Tue, 07 Feb 2023 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसने यह वीडियो दो साल पहले बनाया था। वीडियो में दिख रही पिस्टल लाइटर है। वहीं वीडियो में दिख रही कार तुषार वर्मा की है। जिसे तुषार ने 2021 में खरीदी थी।

विज्ञापन
Ghaziabad man arrested for making viral video on social media with gun on elevated road say video is old
वायरल रील, युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के एनएच-9 पर पिस्टल के साथ वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने इस वायरल वीडियो को दो साल पुराना बताया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक और रील ने पुलिस को फिर परेशान कर दिया। वीडियो में एक युवक कार के बोनट से उतरकर अंटी में लगी पिस्टल निकालकर रील बनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो विजयनगर क्षेत्र में ए नएच-9 का बताया गया।
विज्ञापन


वीडियो का संज्ञान लेकर युवक की पहचान कर विजयनगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी अंशु जैन का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान पुनीत भारती के रूप में हुई है। पुनीत क्रासिंग रिपब्लिक के भीमनगर का रहने वाला है। युवक ने कहा है कि वीडियो दो साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसने यह वीडियो दो साल पहले बनाया था। वीडियो में दिख रही पिस्टल लाइटर है। वहीं वीडियो में दिख रही कार तुषार वर्मा की है। जिसे तुषार ने 2021 में खरीदी थी।


हाल में कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है जबकि वीडियो में कार पर साधारण नंबर प्लेट लगी नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि कार का पुनीत से कोई संबंध नहीं है। कार सड़क किनारे खड़ी थी। पुनीत ने कार के साथ वीडियो शूट किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed