फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad lok sabha election 2024 phase 2 voting 49.76 percent today

गाजियाबाद में 49.76% वोटिंग: मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिशें नहीं चढ़ी परवान, पिछली बार के मुकाबले गिरावट

Fri, 26 Apr 2024 09:15 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 09:15 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। गाजियाबाद में मतदान प्रतिशत 2019 से कम रहा है।

विज्ञापन
Ghaziabad lok sabha election 2024 phase 2 voting 49.76 percent today
ईदगाह रोड पर वोट डालने के बाद खुशी जताती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने की लाश कोशिशों के बावजूद भी मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव से काफी कम रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत 55.86 प्रतिशत रहा था जो कि इस बार गिरकर 49.76 फीसदी पर पहुंच गया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार सोसायटी में बूथ बनाए और बुजुर्ग और दिव्यांगों के घर-घर जाकर वोट डलवाए गए लेकिन मतदान 
विज्ञापन


 

प्रतिशत बढ़ने के बजाय घट गया
शुक्रवार को मतदान के दिन गर्मी ने सुबह से अपने तेवर दिखाने शुरू किए। शुरूआत के एक घंटे मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही लेकिन उसके बाद काफी तेजी आई। 11 बजे तक का आंकड़ा देखकर मतदान 55 फीसदी से ऊपर जाने की संभावना दिकी लेकिन दोपहर के बाद से मतदाताओं में सुस्ती दिखनी शुरू हुई।

इसके बाद शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बूथों पर सिमटती चली गई। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान 1967 में 70.09 प्रतिशत हुआ था। गाजियाबाद लोकसभा सीट 2009 में जब अलग हुई उसके बाद से मतदान प्रतिशत के आंकड़े उत्साहजनक नहीं रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा  -    मतदान प्रतिशत 
लोनी-                   54.03
मुरादनगर-            54.08
साहिबाबाद-          42.84
गाजियाबाद-          47.09
धौलाना-               59.31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed