फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad : Leopard panic among lawyers, cat seen in CCTV

Ghaziabad : वकीलों में रही तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी में नजर आई बिल्ली, रिपोर्ट जिला जज के पास

Fri, 17 Feb 2023 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 04:01 AM IST
सार

कचहरी परिसर में पुलिस और वन विभाग के कर्मी दिनभर डेरा डाले रहे। जिला वन अधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में बिल्ली नजर आ रही है।  

विज्ञापन
Ghaziabad : Leopard panic among lawyers, cat seen in CCTV
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

तेंदुए के हल्ले के बाद बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी। मुकदमों में तारीख लगा दी गई। दूरदराज से कोर्ट में तारीख पर  पहुंचे वादकारियों को गेट से ही लौट जाना पड़ा। कचहरी परिसर में पुलिस और वन विभाग के कर्मी दिनभर डेरा डाले रहे। जिला वन अधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में बिल्ली नजर आ रही है।   

विज्ञापन


बुधवार शाम आईएमटी कॉलेज के पास तेंदुआ दिखने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर पुलिस, प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम दल-बल के साथ पहुंच गई। साढ़े छह बजे से रात करीब नौ बजे तक ढाई घंटे तेंदुए की सघन तलाशी की गई। टीम आईएमटी, कलक्ट्रेट परिसर, सिविल कोर्ट परिसर में कांबिंग चलती रही। तेंदुए के हल्ले से कोर्ट में काम कर रहे दो कर्मियों ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस व वन विभाग ने दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मशाल लेकर कर्मी देर रात तक परिसर में बने भवन में जमे रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वन विभाग की टीम और पुलिस, पीएसी मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के डर की वजह से कचहरी में एहतियात के तौर पर हड़ताल कर दी गई। सुबह से ही टीमें परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई लेकिन तेंदुए को कोई निशान नहीं मिला। बृहस्पतिवार को तेंदुआ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिला वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के फुटेज में तेंदुआ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के बाद जिला जज को सौंपी रिपोर्ट 
जिला वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सघन तलाशी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद पता चला कि तेंदुआ नहीं था। जिला जज को तेंदुआ नहीं होने की रिपोर्ट दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed