फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad landcraft society contaminated water causes more than 35 children and adults also sick complaints stomach ache and vomiting administration in action after CM portal complaint

गाजियाबाद: लैंडक्राफ्ट सोसायटी में पानी से 35 से ज्यादा बच्चों के पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद हरकत में प्रशासन

Wed, 06 Apr 2022 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Apr 2022 02:46 PM IST
सार

रेजिडेंट्स की ओर से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। फिर डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोसायटी में पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Ghaziabad landcraft society contaminated water causes more than 35 children and adults also sick complaints stomach ache and vomiting administration in action after CM portal complaint
पानी से बीमार हुए लैंडक्राफ्ट सोसायटी के बच्चे व बड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी में बुधवार को 41 से ज्यादा बच्चों के साथ बड़े बीमार हो गए। एक दिन पहले बीते मंगलवार को बच्चों और बड़ों के पेट में दर्द की शिकायत देखने को मिली। फिर बुधवार सुबह बच्चों को उल्टी और दस्त होने के बाद रेजिडेंट आनन-फानन बच्चों को लेकर संयुक्त अस्पताल, यशोदा अस्पताल के साथ अन्य अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


रेजिडेंट्स की ओर से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। फिर डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोसायटी में पहुंचकर जांच शुरू की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खबर लिखे जाने तक 41 मरीज की जांच की, जिनमें से 75 फीसदी बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में अधिकांश बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और पानी संबंधी बीमारी के लक्षण दिखाई दिए। दूसरी ओर नगर निगम की टीम ने सोसायटी में पानी के सैंपल लिए। सोसायटी रेजिडेंट्स ने बिल्डर के मेंटेनेंस विभाग पर टंकी साफ नहीं कराने, नियमित पानी की जांच नहीं कराने सहित कई समस्याओं के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed