{"_id":"6150cef68ebc3e02606de273","slug":"ghaziabad-kisan-news-shahibabad-news-gbd2266578186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का आह्वान : आज सुबह छह बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जाम करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का आह्वान : आज सुबह छह बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जाम करेंगे किसान
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान संगठन भारत बंदकर चक्का जाम करेंगे। किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को ठप करेंगे। भाकियू ने सुबह छह से शाम साढ़े चार बजे तक एक्सप्रेसवे की सभी लेन बंद करने के साथ मोदीनगर के राजचौपला, मुरादनगर तहसील, लालकुआं-डासना, हापुड़ चुंगी समेत कई अन्य स्थानों पर चक्का जाम का एलान किया है। किसानों के इस भारत बंद को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है। दूसरी ओर, प्रशासन और पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर जाम से निपटने की तैयारी कर ली है।
रविवार को यूपी गेट पर किसान पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को सुबह छह बजे बंद किया जाएगा। पैदल राहगीरों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए पानी, फल और खाने का भी प्रबंध रहेगा। उन्होंने व्यापार संगठन, ट्रेड यूनियन, सीटू, सीपीएम, कर्मचारी यूनियन समेत सभी किसान संगठनों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। भारत बंद के दौरान किसान अलग-अलग जगह पर दुकानदारों से भी बंद को समर्थन देने की अपील करेंगे। शाम साढ़े चार बजे तक किसान एक्सप्रेसवे की सभी लेन पर ही बैठे रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान किसान सरकार से तीन कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने की मांग करेंगे। वहीं, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को यूपी गेट पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से समर्थन दिया। द
यहां होगा चक्का जाम
1. स्थान : राजचौपला, मोदीनगर
डायवर्जन : मेरठ की ओर से आने वाला ट्रैफिक परतापुर से ही (मेरठ-दिल्ली) एक्सप्रेसवे पर मोड़ दिया जाएगा। मेरठ की तरफ से आने वाला बाकी ट्रैफिक कादराबाद-मोइउद्दीनपुर से हापुड़ की ओर भेजा जाएगा। गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाला ट्रैफिक मुरादनगर गंगनहर से निवाड़ी की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
2. स्थान : डासना
डायवर्जन : हापुड़ और गाजियाबाद से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। वह डासना से नोएडा होकर गंतव्य की ओर जा सकेगा। नोएडा से आने वाला ट्रैफिक गाजियाबाद की ओर उतरकर एनएच-9 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य तक जा सकेगा। दुहाई की ओर से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डासना की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। यह वाया एएलटी चौराहा, मेरठ तिराहा, नोएडा होते हुए गंतव्य तक जाएगा।
3. स्थान : हापुड़ चुंगी
डायवर्जन : पुराना बस अड्डे की ओर से आने वाला ट्रैफिक आरडीसी, हिंट चौक से एएलटी सेंटर, कमला नेहरू नगर, एनडीआरएफ होते हुए हापुड़ की ओर जा सकेगा। राजनगर एक्सटेंशन चौक से आने वाला ट्रैफिक भी कमला नेहरू नगर से एनडीआरएफ रोड के जरिए हापुड़ की ओर जा सकेगा।
4. स्थान : दुहाई पेरिफेरल टोल प्लाजा
डायवर्जन : मेरठ की ओर से आने वाला ट्रैफिक पेरिफेरल पर नहीं चढ़ सकेगा। यह ट्रैफिक एएलटी चौराहा, मेरठ तिराहा होते हुए गंतव्य तक जा सकेगा। बागपत की ओर से आने वाला ट्रैफिक दुहाई पेरिफेरल से नीचे उतार दिया जाएगा और वाया एएलटी जा सकेगा। दुहाई से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोई वाहन डासना की ओर नहीं जा सकेगा।
5. स्थान : लोनी बॉर्डर, इंद्रापुरी
डायवर्जन : लोनी बॉर्डर की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक वाया लोनी तिराहा, टीला मोड, भोपुरा होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
6. स्थान : यूपी गेट
डायवर्जन : दिल्ली से लालकुआं की ओर जाने वाला ट्रैफिक एक्सप्रसवे पर सीधे नहीं जाएगा। इस ट्रैफिक को महाराजपुर, सीमापुरी, तुलसी निकेतन होते हुए गाजियाबाद क्षेत्र में प्रवेश करेगा और गंतव्य तक जा सकेगा।
तैनात रहेगी पीएसी
एक्सप्रेसवे पर जाम के दौरान पुलिस ने डाबर तिराहे पर ही रोड को बंद करने की तैयारी की है। जिससे वाहन चालकों को यूपी गेट की तरफ से न भेजकर कौशांबी, आनंद विहार या फिर वैशाली से अभयखंड होते हुए नोएडा सेक्टर-62 की तरफ भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएसी की तीन बटालियन भी तैनात रहेगी।
सुबह से डायवर्जन रहेगा
किसान संगठनों के भारत बंद के मद्देनजर वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान बना लिया गया है। सुबह छह बजे से ही डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा।
- रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक