{"_id":"5de80c138ebc3e54f143bca5","slug":"ghaziabad-is-most-polluted-city-in-ncr-shahibabad-news-gbd1896455158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर का सबसे
प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का एक्यूआई 350 दर्ज किया गया। लगातार गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। विभाग की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इससे शहर का प्रदूषण स्तर रेड जोन में बना है।
गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 326 था। जिसमें बुधवार को बढ़ोतरी हुई और शहर का एक्यूआई 350 तक जा पहुंचा। प्रशासन और पीसीबी के सभी उपायों के बाद भी शहर का प्रदूषण स्तर में कमी नहीं आ रही है। पीसीबी और प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बंद है। आग लगाने और खुले में बिल्डिंग मैटेरियल रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी बढ़ते प्रदूषण रोक नहीं लग रही है। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो संजय नगर का एक्यूआई सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 300 और पीएम 2.5 का स्तर 199 दर्ज किया गया। लोनी का एक्यूआई 360 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 363 और पीएम 2.5 का स्तस्तर 212 रहा। जबकि वसुंधरा और इंदिरापरम का एक्यूआई 337 और 327 दर्ज किया गया। वसुंधरा में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 282 और 166 रहा। इंदिरापुरम में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 250 और 158 दर्ज किया गया।