फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad husband killed wife by strangling neck then try to commit suicide by cutting veins all update

गाजियाबादः पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर पति ने काटी अपने हाथ की नस, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 15 Feb 2021 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Feb 2021 12:10 PM IST
सार

- देर रात पत्नी की गला दबाकर की हत्या
- सुबह करीब 5:30 बजे अपने हाथ की नस काट कर खाली प्लॉट में पहुंचकर हुआ बेहोश
- कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 5 का मामला

विज्ञापन
Ghaziabad husband killed wife by strangling neck then try to commit suicide by cutting veins all update
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर की आत्महत्या की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 5 में रहने वाले एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर खुद का भी हाथ की नस काट ली। सुबह करीब 9.00 बजे खाली प्लॉट में बेहोशी की हालत में मिले युवक को लोगों ने देख अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर 5 में देवजीत दत्ता 38 पत्नी पूजा और 10 साल के बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे देव जीत ने अपनी पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह करीब 9.00 बजे उसने अपने हाथ की नस काट ली फिर घर से बाहर निकल आया।
विज्ञापन


घर के ही पास में खाली प्लॉट में वह बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में पड़े युवक को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवजीत को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मौके से मिले सुसाइड नोट में देवजीत ने किसी को घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आंतरिक कारणों से यह कदम उठा रहा है।


वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे को करोल बाग स्थित ससुराल में थोड़ी आया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है परिजनों से और आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed