{"_id":"63e1c416e0a721343c4fd059","slug":"ghaziabad-husband-consume-acid-after-quarrel-from-wife-condition-serious-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा गुस्सा?: पत्नी से झगड़े के बाद सब्जी विक्रेता ने पिया तेजाब, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा गुस्सा?: पत्नी से झगड़े के बाद सब्जी विक्रेता ने पिया तेजाब, हालत गंभीर
Tue, 07 Feb 2023 08:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:53 AM IST
सार
एसीपी साहिबाबाद कार्यवाहक भास्कर वर्मा का कहना है कि थाने पर सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी की गई है। परिवार की तरफ से अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में लाजपत नगर बी ब्लॉक में सोमवार रात सब्जी विक्रेता प्रदीप ने पत्नी से झगड़े के बाद गुस्सा होकर तेजाब पी लिया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
लाजपत नगर में शनि चौक पर प्रदीप कुमार सब्जी की ठेली लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार रात वह ठेली लगाकर घर आया था। इस बीच उसकी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने गुस्से में घर में रखा तेजाब पी कर जान देने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोग उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। वहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद कार्यवाहक भास्कर वर्मा का कहना है कि थाने पर सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी की गई है। परिवार की तरफ से अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।