फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad history sheeter gives triple talaq to wife after 29 years

गाजियाबाद: हिस्ट्रीशीटर ने शादी के 29 साल बाद पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat, 12 Jun 2021 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मसूरी)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मसूरी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jun 2021 09:32 AM IST
सार

पीड़िता ने जेठ पर लगाया पति को उकसाकर मारपीट कराने का आरोप जिसके बाद पिलखुवा निवासी पति व जेठ के खिलाफ मसूरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Ghaziabad history sheeter gives triple talaq to wife after 29 years
triple talaq - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में पिलखुवा थाने के हिस्ट्रीशीटर द्वारा शादी के 29 साल बाद पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मसूरी थाना क्षेत्र की ताज कॉलोनी में रहने वाली अफसाना ने पति व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि जेठ मारपीट करने व तलाक देने के लिए पति को उकसाता है। तीन तलाक देने के बाद भी पति उसे हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मसूरी की ताज कॉलोनी निवासी अफसाना का कहना है कि उनका निकाह जून 1992 में पिलखुवा के गांव आजमपुर दहपा निवासी फरियाद के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसने तीन बेटी व चार बेटों को जन्म दिया। एक बेटे व एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसाना का कहना है कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है। पति फरियाद छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है और जेठ सरफराज मारपीट व उसका घर बिगाड़ने के लिए पति को उकसाता है।

पीड़िता का कहना है कि गत दो जून को जेठ के षड्यंत्र के मुताबिक पति ने उसके साथ मारपीट की। पता लगने पर उसका भाई आस मोहम्मद व परिवार के अन्य लोग आए। आरोप है सभी के सामने पति ने तीन बार तलाक बोलकर उससे नाता तोड़ लिया।


पीड़िता का कहना है कि तीन तलाक के बाद भी पति उसे हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की बात कह रहा है। पीड़िता ने मसूरी थाने में तहरीर देकर हिस्ट्रीशीटर पति से जानमाल की सुरक्षा व कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी पति व जेठ के खिलाफ तीन तलाक व धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed