फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद: चार सौ लेकर तीन सौ का पेट्रोल डाला, विवाद का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चार सौ लेकर तीन सौ का पेट्रोल डाला, विवाद का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मसूरी। एनएच-9 स्थित संगम फिलिंग पंप पर पेट्रोल डलवाने पर ग्राहक और कर्मचारी में विवाद हो गया। ग्राहक ने आरोप लगाया कि उन्होंने चार सौ रुपये दिए लेकिन कर्मचारी ने 300 का पेट्रोल डाला। वीडियो में दूसरी मशीन पर भी एक अन्य ग्राहक पंप कर्मचारी पर पेट्रोल कम देने का आरोप लगाते दिखाई दे रहा है। पेट्रोल घटतौली का यह मामला एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी तक पहुंच गया है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्राहक को कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उन्होंने चार सौ रुपये का तेल डलवाया है, मगर तुमने तीन सौ का पेट्रोल डाला है। इसी बात पर ग्राहक और पेट्रोल पंप कर्मचारियों में कहासुनी हुई। दूसरी तरफ, एक अन्य बाइक सवार वीडियो में दिख रहा है, वह भी कह रहा है कि उसने पांच सौ रुपये दिए हैं, जबकि कर्मचारी तेल कम डालकर चला गया। ग्राहक उससे शिकायत करता है तो वह दोबारा से पेट्रोल पूरा डालता है। कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप के नॉजिल से ग्राहक को मारने की भी कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रियांशु का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, अगर इसमें कर्मचारी की गलती सामने आती है तो उसे पंप से हटाया जाएगा। वहीं, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह का कि पेट्रोल कम देने की शिकायत का मामला संज्ञान में आया है। जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed