फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man misdeed girl in Ghaziabad by assuring her of getting a job

नौकरी के बहाने लूटी आबरू: बिहार से युवती को लाकर अरमानों और जिस्म के साथ खेला गंदा खेल, कई महीनों चला सिलसिला

Sat, 11 Feb 2023 06:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 06:00 AM IST
सार

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनुराग भी चंपारन, बिहार का रहने वाला है। उसके परिजन चंपारन में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

विज्ञापन
A young man misdeed girl in Ghaziabad by assuring her of getting a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में नौकरी दिलाने के बहाने चंपारन बिहार से एक युवती को लाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। उसे राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में रखा गया था। कई महीने तक दुष्कर्म के बाद किसी तरह युवती ने चंगुल से छूटकर नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक अनुराग कर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अनुराग भी चंपारन, बिहार का रहने वाला है। उसके परिजन चंपारन में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वहां युवती उससे मिली थी। उसने युवती को दिल्ली में अच्छे वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे गाजियाबाद ले आया। आरोप है कि अनुराग ने यहां उससे दुष्कर्म किया, बाद में शादी का झांसा देकर वह लगातार कई महीने का दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती अनजान शहर होने की वजह से शिकायत नहीं कर पाई। विरोध करने पर आरोपी उसकी पिटाई करता था और फ्लैट से बाहर नहीं जाने देता था। एक दिन युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर नंदग्राम थाने पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। कोर्ट से उसके गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में टीमों का गठन किया। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि शुक्रवार को उसे मोरटी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed