फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: गलत नंबर प्लेट लगाने पर 129 दोपहिया वाहनों के चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गलत नंबर प्लेट लगाने पर 129 दोपहिया वाहनों के चालान
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्टाइल दिखाने के लिए गलत डिजाइन और जाति लिखी नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। गलत नंबर प्लेट लगाने पर 129 और तीन सवारियां बैठाने पर 106 दोपहिया वाहन चालकों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान किए। एक जनवरी से अब तक गलत नंबर प्लेट लगाने पर 1318 दोपहिया वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां बैठाकर चलाने और दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने की शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही थीं। इस पर रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दोषपूर्ण नंबर प्लेट और तीन सवारियां बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर टीमों को लगाया गया। दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 129 वाहनों के चालान किए गए। वहीं तीन सवारी के 106 वाहनों के चालान किए गए।

बीते साल 15 हजार वाहनों के किए गए थे चालान
अपर पुलिस उपायुक्त रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बीते साल भी ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए गए। वर्ष 2022 में दोषपूर्ण नंबर प्लेट के लिए 6873 वाहनों के और तीन सवारियां बैठाने वाले 8538 वाहन चालकों के चालान किए गए। इस साल जनवरी में दोषपूर्ण नंबर प्लेट के लिए 1318 और तीन सवारी बैठाने पर 1724 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed