फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: अपहरण कर बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सुनवाई पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अपहरण कर बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सुनवाई पूरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र में साढ़े चार वर्षीय बच्ची की अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पाक्सो कोर्ट में 43 दिन में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने दो फरवरी को निर्णय सुनाने की तारीख तय की है। इस मामले में 11 दिन में 16 लोगों की गवाही हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान बच्ची के पिता ने दोषी को फांसी देने की मांग की।

विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि थाना क्षेत्र की कॉलोनी से राजमिस्त्री परिवार के साथ रहते हैं। 15 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे उनकी साढ़े चार साल की बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। दूसरे दिन सिटी फारेस्ट के जंगल में बच्ची का शव मिला था। साहिबाबाद थाने में दर्ज रिपोर्ट में राजमिस्त्री ने बताया था कि घटना वाले दिन दोपहर डेढ़ बजे बच्ची की दादी उसको स्कूल से घर लाई थी। बच्ची खाना खाने के बाद घर के गेट पर खेल रही थी। किसी काम के लिए दादी घर के अंदर गईं थी, पांच मिनट बाद वह बाहर आईं तो बच्ची लापता हो चुकी थी। पुलिस ने बच्ची के अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में नंदग्राम निवासी सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह डासना जेल में बंद है। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि नौ जनवरी से गवाही शुरू हुई थी और 27 जनवरी को पूरी होने के साथ ही आरोपी के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed