{"_id":"63d43440efef364ebc4148b8","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2513453174-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर निगम ने मानीं शर्तें, रिवर हाइट में धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर निगम ने मानीं शर्तें, रिवर हाइट में धरना समाप्त
विज्ञापन
नगर निगम ने मानीं शर्तें, रिवर हाइट में धरना समाप्त
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के रिवर हाइट में 16 दिनों से चला आ रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया है। नगर निगम ने सोसायटी की ओर से रखी गई शर्तों को मान लिया है। अब सोसायटी के अंदर कोई भी आवारा कुत्तों को फीडिंग नहीं करा सकेगा। फीडिंग के लिए सोसायटी से सटे पार्क में आवारा कुत्तों के लिए बाड़ा बनाकर कर शिफ्ट करने का पत्र निगम की ओर से सोसायटी के एओए को दे दिया गया है।
सोसायटी में पिछले 12 जनवरी से आवारा कुत्तों को बाहर निकालने के लिए धरना चला आ रहा था। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से नगर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. आशीष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर पत्र देकर धरना समाप्त कराया। एओए अध्यक्ष सुबोध त्यागी का कहना है कि निगम की ओर से पत्र मिल गया है। धरना समाप्त हो गया है। अब कोई भी परिसर में आवारा कुत्तों को फीडिंग कराएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मौजूद रहे कर्नल (सेवानिवृत्त) टीपी त्यागी ने कहा कि गेटेड कालोनी में फीडिंग प्वाइंट के लिए तय स्थान पर ही कुत्तों को खाना पीना खिलाया जा सकेगा। डा. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि निगम की ओर से पत्र दे दिया गया है और साथ ही एओए से कहा गया है कि उनके यहां पालतू कुत्ते कितने पल रहे हैं, उनका पंजीकरण हुआ है कि नहीं इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण कुत्ता पालने पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।