फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

औद्योगिक क्षेत्र की 13 सड़कों का निर्माण इसी माह से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
औद्योगिक क्षेत्र की 13 सड़कों का निर्माण इसी माह से
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइट फोर औद्योगिक क्षेत्र की 13 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से 15 करोड़ का बजट स्वीकृत होने के बाद नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़ ने इसी महीने से निर्माण शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसी हफ्ते बजट मिल जाएगा।
गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में 13 औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनकी अधिकांश सड़कें टूट चुकी हैं। इससे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। नगर निगम ने इन सड़कों बनाने के लिए करीब 129 करोड़ की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी थी। पिछले महीने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समक्ष एनसीआर के नगर निगम के अधिकारियों को सड़कों का प्रजेंटेशन देने के लिए बुलाया गया था। इस प्रजेंटेशन में गाजियाबाद से नगर आयुक्त डा. और मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने भाग लिया। सीपीसीबी की ओर से 15 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया।
विज्ञापन

पहले साइट फोर में बनेंगी सड़क
नगर आयुक्त ने बताया कि साइट फोर औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद दिल्ली से सटा है। टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल से दिल्ली के साथ जिले पर प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। इसलिए यहां की सड़कों को पहले बनवाया जाएगा। यहां की अधिकांश सड़के टूट चुकी हैं। इसके बाद बीएस रोड, कविनगर और अर्थला औद्योगिक क्षेत्रों की सड़के बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन शेष, 30 फीसदी पैचवर्क बाकी
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शहर की सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान 70 फीसदी ही पूरा हो सका है। तीन दिन शेष बचे हैं। ऐसे में समय से गड्ढों को भरने का काम पूरा करना बड़ी चुनौती है। हालांकि नगर निगम के निर्माण विभाग का दावा है कि काम समय से पूरा कर लिया जाएगा।
पिछले महीने नगर निगम की ओर से सर्वे कराया गया था जिसमें करीब 140 सड़कों में गड्ढे पाए गए थे। मुख्य अभियंता एनके चौधरी का कहना है कि करीब 40 सड़कों के गड्ढे भरने का काम बाकी है। पांचों जोन में दस टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा पॉट हॉल मशीन भी लगाई गई है।
नहीं रुकेंगे निर्माण के काम, 30 करोड़ से होंगे 70 से अधिक काम
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि जिन कार्यों के टेंडर वर्क आर्डर जारी हो चुके हैें वह एक से डेढ़ महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। पुराने और आवश्यक काम नहीं रोके जाएंगे। एक से डेढ़ महीने के अंदर 30 करोड़ से 70 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में नाली, सड़क, टाइल्स के काम कराए जाएंगे।

मार्च 2022 तक चालू हो जाएगा बायो सीएनजी प्लांट
नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़ ने बताया कि डूंडाहेड़ा में बायो सीएनजी प्लांट लगाने का काम मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह प्लांट निजी कंपनी लगा रही है। शासन से भी मंजूरी मिल गई है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं जबकि इस प्लांट के लगने से किसी को भी कोई नुकसान नहीं होगा। प्लांट से तैयार होने वाली गैस मार्केट रेट से एक से पांच रुपये कम में वाहनों को मिलेगी। निगम को केवल कूड़ा देना होगा। आने वाले दिनों में ई वेस्ट के निस्तारण पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed