{"_id":"6364157668d134730f789b73","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2471363148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के लिए परिवहन निगम आज से चलाएगा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के लिए परिवहन निगम आज से चलाएगा बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान के लिए परिवहन निगम आज से चलाएगा बसें
गाजियाबाद। गंगा स्नान मेले में गढ़मुक्तेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम शुक्रवार से स्पेशल बसें चलाएगा। गाजियाबाद डिपो से गढ़ के लिए 20 बसों का संचालन किया जाएगा। शुक्रवार को हर घंटे एक बस चलाई जाएगी, लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई तो बसों को भेजने का एक घंटे का अंतराल कम कर दिया जाएगा। गाजियाबाद रीजन से परिवहन निगम के अधिकारियों ने गढ़ के लिए 200 बसें चलाने का निर्णय लिया है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर के लिए लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी, गाजियाबाद, बुलंदशहर से बसें संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कौशांबी से गढ़ के लिए लोनी, साहिबाबाद और कौशांबी डिपो की 50 बसें चलाई जाएंगी। गाजियाबाद से बढ़ तक के लिए साहिबाबाद और गाजियाबाद डिपो की 50 बसें, मुरादनगर-मोदीनगर से हापुड़ होते हुए गढ़ तक 35 बसें चलाई जाएंगी। वहीं गढ़ से हापुड़ होते हुए मोदीनगर तक हापुड़ डिपो की भी 35 बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बसों की उपलब्धता हर समय बनी रहेगी। अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए ड्राइवरों और परिचालकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।